स्ट्रौबेरी प्रीमियम फल विकास, रंग और आकार के लिए पोषकतत्व प्रबंधन:

स्ट्रौबेरी की 40-45 दिन की अवस्था पौधे के जीवन में फल विकास (Fruit Development), रंगत और आकार बढ़ाने का सबसे महत्वपूर्ण चरण है। इस समय पौधे पर फल तेजी से बड़े हो रहे होते हैं, इसलिए उन्हें संतुलित माईक्रोन्यूट्रिएंट्स, कैल्शियम और बोरान की सबसे अधिक आवश्यकता होती है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से, इस अवस्था में सही पोषण देने से फलों की गुणवत्ता, चमक और बाजार मूल्य में जबरदस्त सुधार होता है।

1. छिड़काव प्रबंधन

  • डीपी 98 (NPK 6:37:17):
    • तत्व: फास्फोरस (37%) और पोटाश (17%)।
    • कार्य: फास्फोरस पौधे में ऊर्जा के संचार (ATP) को तेज करता है जबकि पोटाश फलों में शर्करा और रस के संचय को बढ़ाता है। इससे भरपूर मात्रा में फूल व फल सेट होने में मदद करते हैं।
    • लाभ: इससे भरपूर फूल आते हैं, फूलों का गिरना बंद होता है और बेहतर फल सेट होते हैं।
  • लिपमैन कोम्बी (सुक्ष्म पोषकतत्व):
    • तत्व: जिंक, बोरान, आयरन, मैन्गेनीज, मोलिब्डेनम और कोपर का संतुलित मिश्रण।
    • कार्य: यह एन्जाईम गतिविधियों को सक्रिय करता है और क्लोरोफिल की कार्यक्षमता को सुधारता है और साथ ही पौधे की चयापचय (Metabolism) क्रिया को तेज करता है।
    • लाभ: इसके उपयोग से फलों का प्राकृतिक रंग, चमक और आकार तेजी से बढ़ता है।

2. ड्रिप प्रबंधन

  • मार्क सोल्युशन (बोरोनेटेड कैल्शियम नाइट्रेट):
    • तत्व: कैल्शियम, नाईट्रोजन और बोरान (Boron)।
    • कार्य: कैल्शियम फलों की कोशिकाओं की दीवारों (Cell Walls) को मजबूत करता है और बोरान पौधों के भीतर शर्करा व कैल्शियम के परिवहन (Translocation) को नियंत्रित करता है।
    • लाभ: इस संयोजन से फलों का फटना (Fruit Cracking) रुकता है, फलों का वजन और भंडारण क्षमता (Shelf Life) बढ़ती है, जिससे फसल लंबे समय तक सुरक्षित रहती है।

मात्रा:

छिड़कांव:

  • डीपी 98: 2 मिली प्रती लीटर पानी
  • लिपमैन कोम्बी: 1.25- 1.50 ग्राम प्रती लीटर पानी

ड्रिप:

  • मार्क सोल्युशन: 5 किलो प्रती एकड़

(40-45 दिन की इस अवस्था में सही समय पर कैल्शियम, बोरान और सुक्ष्मपोषकतत्वों का यह उपयोग आपकी स्ट्रौबेरी की फसल को प्रीमियम गुणवत्ता और शानदार बाजार भाव दिलाने में पूरी तरह मददगार साबित होता है।)

dp 98

lipman

 

marc

Hi
Share

Leave a Comment