5. गेहू: बाली अवस्था

गेहू की फसल में बाली निकलते समय फसल का यह दौर सबसे नाजुक और अहम होता है। इस समय पौधे को सही पोषकतत्व मिलने से ही बालियां लंबी, स्वस्थ और दाने वजनदार बनते हैं।

लिबीग (0:24:36 + मैग्नीशियम + सुक्ष्मपोषकतत्व) और मार्क सोल्युशन (बोरोनेटेड कैल्शियम नाइट्रेट) इस अवस्था के लिए बेहतरीन हैं।

 

लिबीग (0:24:36 + मैग्नीशियम + सुक्ष्मपोषकतत्व)
  • फास्फोरस (24%): तने के अंदर जो सुप्त (Hidden) बाली विकास की प्रक्रिया चल रही होती है, उसे ऊर्जा फास्फोरस से मिलती है। यह पौधे के भीतर तेजी से होने वाले कोशिका विभाजन (Cell Division) को गति देता है, जिससे नई कोशिकाओं का निर्माण तेजी से होता है और बाली की संरचना मजबूत बनती है।
  • पोटेशियम (36%): यह इस अवस्था का राजा है। यह तने को मजबूत करता है ताकि भारी बालियों के बोझ से फसल गिरे नहीं (Lodging Resistance)। साथ ही, यह पत्तियों द्वारा बनाए गए भोजन को तेजी से बालियों तक ट्रांसफर करता है, जिससे धान के दाने मोटे, चमकदार और भारी बनते हैं।
  • मैग्नीशियम (Mg) और पोषकतत्व: मैग्नीशियम पौधे में क्लोरोफिल का मुख्य हिस्सा है। इसकी मौजूदगी से पत्तियों का पिलापन (Yellowing) पूरी तरह रुक जाता है, पत्तियां हरी-भरी रहती हैं और पौधे की प्रकाश संश्लेषण (Photosynthesis) की क्षमता बढ़ जाती है। सुक्ष्मपोषकतत्व (जैसे जिंक, आयरन आदि) पौधे की कुल रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं।

 

मार्क सोल्युशन (बोरोनेटेड कैल्शियम नाइट्रेट)

यह उत्पाद मुख्य रूप से पौधे के ढांचे और प्रजनन स्वास्थ्य के लिए काम करता है:

  • कैल्शियम: यह पौधे की कोशिका भित्ति (Cell Walls) को सीमेंट की तरह मजबूत बनाता है। तने के अंदरूनी ऊतकों को मजबूती देता है और फूलों व बालियों के पूर्ण विकास में मदद करता है। कैल्शियम की कमी से बालियां टेढ़ी-मेढ़ी या अधूरी विकसित हो सकती हैं, जिसे यह रोकता है।
  • बोरान: यह परागण के लिए संजीवनी का काम करता है। यह धान में खाली दाने (Sterility/Chaffy grains) बनने की समस्या को रोकता है, परागनली के विकास को सुगम बनाता है जिससे शत-प्रतिशत फूलों में फर्टिलाइजेशन होकर दाना बनता है।
  • नाईट्रोजन (नाइट्रेट फॉर्म): यह पौधे को तुरंत ऊर्जा और ताकत देता है, जिससे पौधे की सक्रियता बनी रहती है।

 

दोनों को एक-दूसरे में मिला सकते हैं इनका घोल फटता नही और पंप और स्प्रेयर के ब्लॉक होता ।

 

मात्रा:

·         हेनीग सोल्युशन: 5 ग्राम प्रती लिटर पानी

·         मार्क सोल्युशन: 3 ग्राम प्रती लिटर पानी

 

lebieg

 

marc

Hi
Share

Leave a Comment