11. बैंगन तुड़ाई के तुरंत बाद का छिड़काव

बैंगन की तुड़ाई के तुरंत बाद पौधों को रूट फीडिंग (ड्रिप) के साथ-साथ पर्ण छिड़काव (Foliar Spray) की भी बहुत आवश्यकता होती है। पत्तियों पर स्प्रे करने से पौधे पोषक तत्वों को बहुत तेजी से सोखते हैं और तुरंत ऊर्जावान बनते हैं।

यह स्प्रे का कोम्बिनेशन तुड़ाई के तुरंत बाद इस प्रकार काम करता है:

  • बायो-20 (Bio-20)
    • घटक: NPK (20:20:20) + प्राकृतिक हार्मोन्स + सुक्ष्मपोषकतत्व
    • फायदे:
      • संतुलित पोषण: इसमें नाईट्रोजन, फास्फोरस और पोटाश समान अनुपात (20:20:20) में होने से पौधे के हर हिस्से (पत्तियों, शाखाओं और जड़ों) को तुरंत शक्ति मिलती है।
      • हार्मोन्स का प्रभाव: इसमें मौजूद प्राकृतिक हार्मोन्स तुड़ाई के कारण पौधे को हुए तनाव (Stress) को कम करते हैं और उसकी रिकवरी तेजी से कराते हैं।
      • नई बढ़वार: यह पौधे में नई शाखाओं और नई वानस्पतिक वृद्धि को बढ़ावा देता है।
    • मात्रा: 2 मिली प्रती लीटर पानी
  • लिपमैन कोम्बी (Lipman Combi)
    • घटक: पूर्ण रूप से मिश्रित आवश्यक सुक्ष्मपोषकतत्व (Chelated Micronutrients)
    • फायदे:
      • कमी दूर करना: तुड़ाई के दौरान पौधे की ऊर्जा खर्च होने से सूक्ष्म तत्वों की कमी हो जाती है, जिसे यह पूरा करता है।
      • फूल सैटिंग: यह नए फूलों को टिकने (Fruit Setting) में मदद करता है और फूलों के झड़ने की समस्या को रोकता है।
      • फलों की गुणवत्ता: पौधों में प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया तेज होती है, जिससे आने वाले नए फल स्वस्थ और चमकदार बनते हैं।
    • मात्रा: 1.5 ग्राम प्रती लीटर पानी

विशेष सुझाव:

  • इस स्प्रे को तुड़ाई करने के 1 से 2 दिन के भीतर साफ पानी के साथ घोलकर पौधों पर अच्छी तरह छिड़काव करें।
  • स्प्रे हमेशा सुबह के वक्त करें ताकि पौधे इसे अच्छे से अवशोषित कर सकें।

bio 20

lipman 730x1024

Hi
Share

Leave a Comment