पोषकतत्व प्रबंधन (बेसल डोज 1) :
- पिछले बहार के फलों की कटाई के बाद, हर पेड़ को 20-25 किलो गोबर + 2 किलो वर्मी कम्पोस्ट + 2 किलो निम केक या फिर 7.5 किलो पूरी तरह से सड़ी हुई मुर्गी की खाद + 2 किलो निम केक देना चाहिए।
- दानेदार खाद में, 205 ग्राम नाईट्रोजन (हर पेड़ के लिए 446 ग्राम यूरिया); 50 ग्राम फास्फ़ोरस (हर पेड़ के लिए 315 ग्राम सिंगल सुपर फास्फ़ेट); 152 ग्राम पोटैशियम (हर पेड़ के लिए 254 ग्राम म्यूरेट ओफ पोटाश या 304 ग्राम सल्फेट ओफ पोटाश) देना चाहिए और फिर हल्का पानी देना चाहिए। रेस्ट पीरियड कम से कम 2-3 महीने का होना चाहिए।
- मौसम और पौधे के जरुरुत के हिसाब से, हफ़्ते में एक या दो बार हल्का पानी (15-20 लीटर/पौधा) देना चाहिए। पानी या सिंचाई की मात्रा इतनी होनी चाहिए कि पौधे के पोषकतत्व सोख लिए जाएं।
- ऊपर दिए गए बेसल डोज के बाद आप 20-30 दिन बाद अजोस्पिरिलम/ अस्परजिलस नायजर / ट्राईकोडरमा या अन्य जैविक कीटनाशक या फफुंदनाशक 1 किलो प्रती एकड़
जमीन से हर हप्ते
अल्बर्ट सोल्युशन: 4 किलो प्रती एकड़
स्प्रे:
ओनिल: 5 ग्राम प्रती लीटर पानी
लिपमैन कोम्बी- 1.5 ग्राम प्रती लीटर पानी या माईक्रोमॅक्स-1 मिली प्रती लीटर पानी



