फुटन, ग्रोथ एवं हरापन के लिए क्या दे?

तरबूज की खेती में शुरुआती 4-5 दिन (पौधा लगाने के बाद) बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। इस समय बायो- 20  (Seaweed Extract) और किंगफोल जिंक (Zinc) एक ‘पावर बूस्टर या रेडी डायट’ की तरह काम करते हैं।

इन दोनों की भूमिका महत्वपूर्ण है:

बायो – 20 की भूमिका

बायो – 20 एक प्राकृतिक बायो-स्टिमुलेंट है जिसमें मुख्य एवं सूक्ष्म पोषक तत्वऔर प्राकृतिक हार्मोन (जैसे ऑक्सिन, साइटोकिनिन) हैं।

  • जड़ों का विकास: यह शुरुआती दिनों में सफेद जड़ों (White roots) के जाल को तेजी से फैलाता है, जिससे पौधा मिट्टी से पोषक तत्व आसानी से ले पाता है।
  • तनाव से सुरक्षा: छोटे पौधे अक्सर मौसम के उतार-चढ़ाव या मिट्टी की गर्मी से तनाव में आ जाते हैं। बायो – 20 उन्हें इस झटके (Transplant shock) से बचाता है।
  • फुटन (Branching): यह पौधों में कोशिकाओं के विभाजन को तेज करता है, जिससे आगे चलकर पौधे में बेहतर फुटन और हरियाली आती है।

किंगफोल झिंक 70 की भूमिका

जिंक तरबूज के पौधे के लिए एक अनिवार्य सूक्ष्म पोषक तत्व है।

  • क्लोरोफिल निर्माण: जिंक पौधों में क्लोरोफिल बनाने में मदद करता है, जिससे पत्तियां गहरी हरी रहती हैं और प्रकाश संश्लेषण (Photosynthesis) की प्रक्रिया तेज होती है।
  • एंजाइम एक्टिवेशन: यह पौधों के भीतर विभिन्न एंजाइमों को सक्रिय करता है, जिससे पौधे की वृद्धि रुकती नहीं है।
  • जिंक की कमी से पौधे ‘बौने’ रह जाते हैं। सही मात्रा में जिंक देने से पौधे का ढांचा (Frame) सही तरीके से विकसित होता है।

 

स्प्रे

  • बायो 20- 2 मिली प्रती लिटर पानी
  • किंगफोल झिंक 70- 0.5 मिली

जमीन से (ड्रेचिंग)

  • बायो 20- 1000 मिली प्रती एकड़
  • किंगफोल झिंक 70- 250 मिली प्रती एकड़

इसके साथ किसी भी तरह का  कीटनाशक एवं फफुंदनाशक (कॉपर युक्त फफुंदनाशक छोड़) मिला सकते है (कॉपर युक्त फफुंद नाशक छोड़)

screenshot 2026 02 24 145914

Hi
Share

Leave a Comment