स्ट्रौबेरी की फसल की रोपाई (Transplantation) के ठीक चौथे दिन पौधे सबसे ज्यादा नाजुक स्थिति में होते हैं और उन्हें ‘रोपाई के झटके’ (Transplant Shock) से बाहर निकालने की सबसे ज्यादा जरूरत होती है।
इस चरण में बायो 20 और किंगफ़ोल ज़िंक 70 के छिड़काव से मिलने वाले पोषकतत्वों के लाभ:
- बायो 20 के पोषक तत्वों और घटकों के लाभ
बायो 20 एक ऑल-इन-वन फॉर्मूला है, जिसमें संतुलित खाद, सीवीड़ और हार्मोन्स होते हैं:
- संतुलित NPK (20:20:20 – नाईट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश):
- नाईट्रोजन: पौधे को शुरुआती हरियाली देता है और नई पत्तियों के विकास में मदद करता है।
- फास्फोरस: स्ट्रौबेरी की नई और कमजोर जड़ों को तेजी से फैलाने और मजबूत करने का मुख्य काम करता है।
- पोटाश: पौधे की समग्र ताकत और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बनाए रखता है।
- सीवीड़ एक्सट्रेक्ट (Seaweed Extract – समुद्री शैवाल):
- यह एक प्राकृतिक बायो-स्टिमुलेंट है, जो रोपाई के तनाव (Transplant Shock) को तुरंत दूर करता है। यह पौधे को मिट्टी में नई जगह सेट होने और जल्दी से भोजन ग्रहण करने के लिए प्रेरित करता है।
- सुक्ष्मपोषकतत्व:
- यह पौधे के आंतरिक मेटाबोलिज्म (चयापचय) को दुरुस्त रखते हैं ताकि शुरुआती अवस्था में किसी भी पोषक तत्व की कमी न हो।
- वृद्धि हार्मोन (Growth Hormones):
- यह कोशिकाओं के विभाजन (Cell Division) को तेज करते हैं, जिससे पौधा अपनी रुकी हुई वृद्धि को तुरंत शुरू कर देता है।
- किंगफ़ोल ज़िंक 70 (जिंक औक्साईड) के लाभ
- औक्सिन (Auxin) हार्मोन का निर्माण:
- जिंक (Zinc) पौधे के अंदर प्राकृतिक ग्रोथ हार्मोन (औक्सिन) बनाने में सबसे अहम भूमिका निभाता है। इससे स्ट्रौबेरी के पौधे की जड़ें तेजी से मिट्टी में फैलती हैं और पौधा मजबूत पकड़ बनाता है।
- तनाव प्रबंधन (Stress Recovery):
- रोपाई के समय पौधे की जड़ें कटने या हिलने से उसे जो शारीरिक तनाव होता है, जिंक उस तनाव को कम करता है और पौधे को सूखने या मुरझाने से बचाता है।
- एन्जाईम सक्रियता:
- यह पौधे के अंदरूनी एन्जाईमों को एक्टिव करता है, जिससे पौधे की प्रकाश संश्लेषण (Photosynthesis) की क्रिया सुचारू रूप से शुरू हो जाती है।
मात्रा:
छिड़कांव:
- बायो 20 : 2 मिली प्रती लीटर पानी
- किंगफ़ोल ज़िंक 70 : 0.5 मिली प्रती लीटर पानी


