सोयाबीन स्पेशल: ग्रोथ फुटाव और हरियाली का बेस्ट कोम्बीनेशन

‘स्प्रिंजल मिक्स’ (NPK 11:10:17 + 13% Calcium + 2% Magnesium + सुक्ष्मपोषकतत्व) खाद पानी की कमी के समय सोयाबीन की फसल के लिए एक बेहतरीन टॉनिक साबित हो सकता है।पानी की कमी (तनाव) के कारण सोयाबीन का पौधा अपनी वानस्पतिक वृद्धि (growth) रोक देता है और जल्दी में समय से पहले फूल (Premature Flowering) निकालने लगता है। इसे हम क्रॉप स्ट्रेस (Crop Stress) कहते हैं।यह खाद इस गंभीर स्थिति को सुधारने में काम करेगा:

  1. पोटैशियम (17%) और मैग्नीशियम (2%): पानी के तनाव को कम करना·        पोटैशियम पौधे के पत्तों में मौजूद स्टोमेटा (रंध्र/Stomata) को नियंत्रित करता है। पानी की कमी में यह स्टोमेटा को बंद कर देता है, जिससे पत्तों से पानी भाप बनकर (Transpiration) कम उड़ता है।·        पौधा उपलब्ध पानी का सही इस्तेमाल कर पाता है और मैग्नीशियम क्लोरोफिल को बढ़ाकर पत्तों का हरापन और भोजन बनाने की प्रक्रिया को तेज रखता है। इससे पौधा सूखे में भी मुरझाता नहीं है।
  2. कैल्शियम (13%): कोशिकाओं को मजबूती ·        पानी की कमी में पौधे की कोशिकाएं (cells) कमजोर होकर फटने लगती हैं। कैल्शियम कोशिका भित्ति (cell wall) को मजबूत करता है।·        यह पत्तो के डंठल को मजबूत बनाएगा ताकि आने वाले समय में पत्ते गिरे नही।
  3. नाईट्रोजन (11%) और फॉस्फोरस (10%): रुकी हुई ग्रोथ को दोबारा शुरू करना·     नाईट्रोजन पौधे को नई पत्तियां और शाखाएं (growth) बनाने के लिए प्रेरित करेगा, जिससे पौधे का ध्यान केवल फूल उगाने से हटकर वापस बढ़ने पर लगेगा।·        फॉस्फोरस जड़ों को ताकत देगा ताकि वे जमीन में गहराई से नमी सोख सकें।
  4. सुक्ष्मपोषकतत्व (Micronutrients): आंतरिक क्रियाओं को सुधारना·        इसमें मौजूद जिंक, बोरान, और लोहा जैसे तत्व पौधे के हार्मोन्स को संतुलित करेंगे, जिससे पानी के तनाव के कारण पौधे में पैदा होने वाले हानिकारक टॉक्सिन्स जैसे ROS का असर कम होगा।

छिड़काव मात्रा:

  • 5 ग्राम ‘स्प्रिंजल मिक्स’ प्रति लीटर के पानी मिलाएं।
  • 1 किलो ग्राम ‘स्प्रिंजल मिक्स’ 200 लीटर के पानी मिलाएं।









sprengel

Hi
Share

Leave a Comment