संतरा मृग बहार फुल पाने हेतू,
संतरे की खेती में अगर सर्दी के फूल (जिसे अंबिया बहार कहते हैं) यह नही चाहिए तो उन फूलो को गिराना पड़ेगा तो ही आप बारिश के फूल (मृग बहार) से फल ले सकते है, तो यह एक तकनीकी प्रक्रिया है जिसे ‘बहार ट्रीटमेंट’ कहा जाता है।
आपको अभी लगे हुए अंबिया बहार (सर्दी/फरवरी के फूल या छोटे फल) को जानबूझकर गिराना चाहते हैं ताकि पेड़ को आराम मिले और वह मृग बहार (बारिश के फूल) के लिए पूरी ताकत लगा सके, तो आप नीचे दिए गए तरीके अपना सकते हैं
स्प्रे:
- प्रोफेनफोस (40%) + सायपरमेथ्रीन (4%) 4 मिली प्रती लीटर पानी
- ओ’ नील (00:40:39) ५ ग्राम प्रती लीटर पानी


जमीन से: स्टोरेज बढाने के लिए,
- युरिया ५०० ग्राम
- डीएपी ५०० ग्राम
- पोटाश ७०० ग्राम
- जेरार्ड सोल्युशन ५० ग्राम
( जमीन से खाद देने बाद 2 – 3 बार पानी पिलाए)
