क्वालिटी फिनिशिंग फेज़: स्ट्रौबेरी फसल में 80-85 दिन पर कैसे सुधारें पैदावार की गुणवत्ता ?

इस अवस्था में पौधे का मुख्य जोर नई वानस्पतिक वृद्धि (पत्तियों या शाखाओं) पर नहीं, बल्कि पूरी तरह से फलों के विकास (Fruit Development & Sizing) पर होता है। किसानों के लिए यह वह दौर है जहां बाजार में मिलने वाला भाव सीधे तौर पर इस बात पर निर्भर करता है कि फल का साइज कितना बड़ा है, उसका लाल रंग कितना आकर्षक है और उसका वजन कितना ज्यादा है। यदि इस समय पोषक तत्वों की थोड़ी सी भी कमी रह जाए, तो फल छोटे और बेजान रह जाते हैं। तो इसके लिए,

1. छिड़कांव

सीए + बी (कैल्शियम + बोरान)

    • तत्व: कैल्शियम (Ca) और बोरान (B)।
    • कार्य और लाभ:
      • फलों का तड़कना कम करना: कैल्शियम फलों की कोशिकाओं की दीवार (Cell Wall) को मजबूत करता है, जिससे फल बीच से फटते या तड़कते (Fruit Cracking) नहीं हैं।
      • परागकण और फलों की सेटिंग: बोरान पौधे में परागण (Pollination) और पराग नलिका के विकास में मदद करता है, जिससे फूलों से फल बनने की प्रक्रिया बेहतर होती है और विकृत (टेढ़े-मेढ़े) फल नहीं बनते।

सिक्वेन्शियल-2 (NPK 10:20:40 + मैग्नीशियम + सुक्ष्म पोषक तत्व)

    •  तत्व: पोटाश (40% K), फास्फोरस (20%), नाईट्रोजन (10%), मैग्नीशियम और सुक्ष्मपोषकतत्व।
    • कार्य और लाभ:
      • आकार और वजन बढ़ाना: इसमें मौजूद उच्च पोटाश (40%) फलों के अंदर शुगर (TSS) और शर्करा के आवागमन को तेज करता है, जिससे फलों का आकार और वजन तेजी से बढ़ता है।
      • रंग और चमक: पोटाश और मैग्नीशियम मिलकर फलों को आकर्षक लाल रंग और चमक प्रदान करते हैं, जिससे बाजार में अच्छी कीमत मिलती है।

2. ड्रिप:

  • उत्पाद: जेरार्ड सोल्युशन (NPK 05:08:40 + 2% मैग्नीशियम + सल्फर)
    • तत्व: उच्च पोटाश (40%), फास्फोरस (8%), नाईट्रोजन (5%), 2% मैग्नीशियम और सल्फर (21.5%)।
    • कार्य और लाभ:
      • जड़ों द्वारा लगातार पोषण: ड्रिप के माध्यम से यह घोल सीधे जड़ क्षेत्र (Root Zone) में जाता है, जिससे पौधे को बिना किसी रुकावट के भारी मात्रा में पोटाश मिलता है।
      • फलों की गुणवत्ता और टिकाऊपन: सल्फर और पोटाश का यह मिश्रण फलों की आंतरिक गुणवत्ता को सुधारता है, जिससे फल लंबे समय तक ताजे और मजबूत बने रहते हैं।
      • वजन और साईज में स्थिरता: यह ड्रिप खुराक सुनिश्चित करती है कि पौधे पर लगे सभी फलों को एक समान रूप से पोषण मिले, जिससे छोटे फल भी अच्छे आकार में विकसित हों।

मात्रा:

छिड़कांव:

  • सीए + बी: 2 मिली प्रती लीटर पानी
  • सिक्वेन्शियल- 2: 2 मिली प्रती लीटर पानी

ड्रिप:

  • जेरार्ड सोल्युशन: 3 किलो प्रती एकड़

ca+b

sequ2

gerard

Hi
Share

Leave a Comment