मक्का की फसल में भुट्टा निकलते समय का चरण फसल के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण और निर्णायक दौर होता है। इस अवस्था में पौधे को बंपर उत्पादन और चमकदार दानों के लिए विशेष और संतुलित पोषण की आवश्यकता होती है।
छिड़काव से सिक्वेन्शियल-2 (10:20:40 + मैग्नीशियम + सुक्ष्मपोषकतत्व) और जमीन से जेरार्ड सोल्युशन का उपयोग करते हैं, तो फसल को निम्नलिखित जबरदस्त लाभ मिलते हैं।
1. सिक्वेन्शियल-2 (10:20:40 + मैग्नीशियम + सुक्ष्मपोषकतत्व) के लाभ
भुट्टे निकलते समय पौधे को मुख्य रूप से भारी ऊर्जा (पोटाश और फास्फोरस) और फोटोसिंथेसिस को तेज करने वाले तत्वों की जरूरत होती है:
- पोटाश (40% High Potash): यह इस खाद का सबसे अहम हिस्सा है। इस अवस्था में पोटाश पौधे के द्वारा बनाए गए भोजन (कार्बोहाइड्रेट्स) को तेजी से खींचकर सीधे विकसित हो रहे भुट्टों और दानों में ट्रांसफर करता है। इससे दाने मोटे, वजनी और ठोस बनते हैं।
- फास्फोरस (20%): यह भुट्टे के विकास और दाने बनने की प्रक्रिया को एक समान (Uniform) रखता है, जिससे भुट्टा पूरी तरह स्वस्थ और पुष्ट बनता है।
- नाईट्रोजन (10%): इस अंतिम और संवेदनशील चरण में हल्की नाईट्रोजन पौधे को समय से पहले सूखने (Senescence) से बचाती है, जिससे पत्तियां हरी रहती हैं और अंत तक भुट्टों को भोजन मिलता रहता है।
- मैग्नीशियम (Magnesium): यह क्लोरोफिल का मुख्य घटक है। मैग्नीशियम मिलाने से पत्तियों में हरापन बढ़ता है, जिससे प्रकाश संश्लेषण (Photosynthesis) की रफ्तार तेज होती है और पौधे को भरपूर ऊर्जा मिलती है।
- सुक्ष्मपोषकतत्व (Micronutrients): यह समग्र रूप से पौधे के चयापचय (Metabolism) को सुधारते हैं और भुट्टे की गुणवत्ता को बढ़ाते हैं।
2. जेरार्ड सोल्युशन (05:08:40 + मैग्नीशियम) के लाभ
यह कोम्बिनेशन सीधे भुट्टे की गुणवत्ता और मजबूती पर काम करता है:
- अत्यधिक पोटाश (40%): जब आप ‘सिक्वेन्शियल-2’ के साथ ‘जेरार्ड सोल्युशन’ भी देते हैं, तो पौधे को पोटाश की एक बहुत बड़ी खुराक मिलती है। यह मक्का के दानों को ‘फुल’ करने के लिए जिम्मेदार है।
- कम फास्फोरस (8 %) और नाईट्रोजन (5 %): इस अवस्था में पौधे को बहुत कम नाईट्रोजन की जरूरत होती है। ज्यादा नाईट्रोजन देने से पौधा केवल हरा होता है, लेकिन भुट्टा नहीं भरता। जेरार्ड सोल्युशन का संतुलित रेश्यो पौधे को ‘हरा’ रखने के बजाय ‘दाने भरने’ पर मजबूर करता है।
- मैग्नीशियम का दोहरा लाभ: जेरार्ड सोल्युशन में मौजूद मैग्नीशियम, सिक्वेन्शियल-2 के साथ मिलकर जड़ों से ऊपर तक पोषक तत्वों के परिवहन (Transport) को सुगम बनाता है। यह भुट्टे के ऊपरी भाग तक पोषण पहुँचना सुनिश्चित करता है।
कोम्बिनेशन के मुख्य फायदे:
- वजन और घनत्व (Test Weight): दोनों खादों में मौजूद उच्च पोटाश के कारण दानों का वजन 10-15% तक बढ़ जाता है। मक्का का दाना जब ठोस होगा, तो मंडी में अधिक वजन निकलेगा।
- भुट्टे का पूरा भराव: अक्सर मक्का का भुट्टा ऊपर से खाली रह जाता है। यह कोम्बिनेशन पौधे को इतनी ऊर्जा देता है कि भुट्टे के ऊपरी हिस्से (Tip) तक दाने भर जाते हैं।
- तने की मजबुती: पोटाश और मैग्नीशियम का यह मिश्रण तने की कोशिकाओं को सख्त बनाता है। भारी भुट्टों के बावजूद पौधा जमीन पर गिरता (Lodging) नहीं है।
- रोगों के प्रति सहनशीलता: तना सड़न जैसे रोगों के खिलाफ यह कोम्बिनेशन पौधे में प्राकृतिक प्रतिरोधक क्षमता विकसित करता है।
- समय पर पकना: यह खाद दाने पकने की प्रक्रिया को एक समान बनाती है, जिससे खेत की कटाई एक साथ की जा सकती है।
मात्रा:
छिड़काव
- सिक्वेन्शियल 2 : 2 मिली प्रती लीटर पानी
जमीन/ ड्रिप
- जेरार्ड सोल्युशन: 5 किलो प्रती एकड़


