ग्रोथ और फ्रूटिंग स्टेज (48 दिन): खीरे की फसल में पोषक तत्वों का सटीक प्रबंधन

48 दिन की खीरे की फसल इस समय तेजी से वृद्धि, फूल आने और फल लगने (Flowering & Fruiting Stage) के बेहद महत्वपूर्ण दौर में है। इस चरण में पौधे को संतुलित पोषण की सबसे अधिक आवश्यकता होती है।

छिड़काव और जमीन से दिए जाने वाले खादों प्रबंधन बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है:

  1. मुख्य पोषकतत्व (N, P, K)
  • फास्फोरस [00:61:41 और 10:09:16 में]:
    • भूमिका: यह जड़ों के विकास को मजबूत करता है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह फूलों की संख्या बढ़ाने और उन्हें झड़ने से रोकने में मदद करता है। खीरे की फसल में अधिक फूल और स्वस्थ फल पाने के लिए यह अनिवार्य है।
  • पोटाश  [00:61:41 और 10:09:16 में]:
    • भूमिका: पोटेशियम खीरे की गुणवत्ता, आकार, चमक और वजन को बढ़ाता है। यह पौधे की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है और फलों में मिठास व सही आकार बनाए रखने में मदद करता है।
  • नाईट्रोजन [10:09:16 में]:
    • भूमिका: यह पौधे की हरी पत्तियों के विकास और प्रकाश संश्लेषण (Photosynthesis) की प्रक्रिया को तेज रखता है, जिससे पौधे में ऊर्जा बनी रहती है।
  1. द्वितीयक पोषकतत्व (Ca, Mg, S)
  • कैल्शियम (Calcium / CaO – 13%) [अल्बर्ट सोल्युशन में]:
    • भूमिका: यह पौधे की कोशिका भित्ति (Cell Wall) को मजबूत करता है। खीरे की फसल में कैल्शियम की सही मात्रा होने से फल टेढ़े-मेढ़े नहीं होते और फल सड़ने (Blossom End Rot) की समस्या से बचाव होता है।
  • मैग्नीशियम (Magnesium – Mg) [अल्बर्ट सोल्युशन में]:
    • भूमिका: यह क्लोरोफिल (हरित लवक) का मुख्य घटक है। यह पत्तियों को हरा-भरा रखता है और सौर ऊर्जा को भोजन में बदलने की प्रक्रिया को सुचारू बनाता है।
  • सल्फर (Sulfur – S) [अल्बर्ट सोल्युशन में]:
    • भूमिका: यह पौधों में प्रोटीन और अमीनो एसिड के निर्माण में सहायता करता है, जिससे फसल की समग्र गुणवत्ता में सुधार होता है।
  1. सुक्ष्मपोषकतत्व
  • जिंक [किंगफ़ोल जिंक 70 और फोर्टिफाय में]:
    • भूमिका: जिंक पौधों में हार्मोन्स (विशेषकर औक्सिन) के निर्माण और एन्जाईमों को सक्रिय करने का काम करता है। यह नई पत्तियों और शाखाओं के विकास में मदद करता है तथा पौधे की वृद्धि रुकने से बचाता है।
  • मैन्गेनीज (Manganese – Mn) [फोर्टिफाय में]:
    • भूमिका: यह प्रकाश संश्लेषण और नाईट्रोजन के चयापचय (Metabolism) में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह पौधे की ऊर्जा का सही उपयोग करने में मदद करता है।
  • अन्य सुक्ष्मपोषकतत्व (अल्बर्ट सोल्युशन में मौजूद):
    • भूमिका: बोरान, आयरन, कोपर आदि सुक्ष्मपोषकतत्व पौधे के आंतरिक विकास, परागण (Pollination) और फलों की सेटिंग में मदद करते हैं।

मात्रा:

छिड़कांव:

  • फोर्टिफाय: 2 मिली प्रती लीटर पानी
  • किंगफ़ोल जिंक 70: 5 मिली प्रती लीटर पानी

ड्रिप:

  • अल्बर्ट सोल्युशन: 4 किलो प्रती एकड़

phortyfy

zinc

alburt

Hi
Share

Leave a Comment