केले में 65 से 70 दिन पर दूसरी पोंगा भराई: जड़ विकास और तेज फैलाव के लिए यह फॉर्मूला क्यों है बेस्ट ?

केले की फसल में 65 से 70 दिन की अवस्था (जब पौधा वानस्पतिक वृद्धि के दूसरे चरण में होता है और उसे फास्फोरस और ग्रोथ हॉर्मोन की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, तो इसके  के लिए यह कोम्बिनेशन एकदम सटीक है।

1. कार्यपद्धति

  • हेनीग सोल्युशन NPK 11:44:11:
    • इसमें फास्फोरस (44%) प्रचुर मात्रा में होता है।
    • फायदे: फास्फोरस पौधे की सफेद जड़ों (White Roots) के विकास में सबसे मुख्य भूमिका निभाता है। जब पौधे की जड़ें मजबूत और गहरी फैलती हैं, तो जमीन से पोषक तत्वों और फास्फोरस की पूर्ति बहुत तेजी से होती है।
  • जिब्रेलिक एसिड (Gibberellic Acid 0.001% L):
    • यह एक शक्तिशाली प्लांट ग्रोथ हार्मोन है।
    • फायदे: इसके उपयोग से सेल इलॉन्गेशन (Cell elongation) और डिविजन तेजी से होता है, जिससे नया पत्ता बहुत जल्दी बाहर आता है और दो पत्तियों के बीच की दूरी (Gapping/Distance) बहुत ही बेहतरीन और संतुलित बनी रहती है, जिससे पौधे को भरपूर धूप और हवा मिलती है।

2. इस अवस्था में पोंगा भराई के मुख्य लाभ:

  1. रूट डेवलपमेंट (जड़ों का विकास): 11:44:11 के माध्यम से मिलने वाला फास्फोरस सफेद जड़ों के फैलाव को जबरदस्त बढ़ावा देता है।
  2. पत्तियों की रफ्तार और फैलाव: जिब्रेलिक एसिड और एनपीके का यह मेल पत्तियों की रुकी हुई रफ्तार को तेज करता है और गेपिंग को सुधारता है।
  3. मजबूत ढांचा: पौधे का वानस्पतिक ढांचा (Vegetative frame) इस चरण में मजबूत होता है जो आगे चलकर मजबूत तने का आधार बनता है।

3. डोज़ (1000 पौधों के लिए)

  • हेनीग सोल्युशन: 2 किलो
  • जिब्रेलिक एसिड (Gibberellic Acid 0.001% L): 500 मिली
  • कीटनाशक (वैकल्पिक): Emamectin Benzoate 5% SG (100 ग्राम) या Chlorantraniliprole (100 मिली) — यदि पोंगा में इल्ली (Stem Borer/Caterpillar) का प्रकोप दिखाई दे, तभी इसे घोल में शामिल करना चाहिए।
  • सिर्फ 200 मिली प्रती पौधा ही पानी जाना चाहिए

henning 730x1024

Hi
Share

Leave a Comment