कपास की 75 से 90 दिन की अवस्था फसल के लिए सबसे नाजुक और महत्वपूर्ण समय होती है। इस समय पौधे में एक साथ vegetative growth (बढ़वार), फुल आना, फुलों का टिकना (Flower Setting), और टिंडों (Bolls) का बनना जारी रहता है।
तो इस अवस्था के लिए छिड़काव से केलमैक्स गोल्ड और जमीन से बोरोनेटेड कैल्शियम नाईट्रेट देने से ड्रॉपिंग, फूल सेटिंग और टिंडे का आकार बढ़ाने में मदद मिलाती है।
1. फुल सेटिंग बढ़ाना और ड्रॉपिंग (फूल व छोटे टिंडे झड़ना) कम करना
इस अवस्था में अक्सर तापमान में उतार-चढ़ाव या पोषण की कमी के कारण फूल और छोटे टिंडे झड़ने लगते हैं।
- केलमैक्स गोल्ड की भूमिका
- इसमें मौजूद अमीनो एसिड पौधे को स्ट्रेस (तनाव) से बचाता है और पौधे की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। जब पौधा तनावमुक्त रहता है, तो उसके फूल प्राकृतिक रूप से मजबूती से टिके रहते हैं।
- इसमें मौजूद सुक्ष्मपोषक तत्व (Micro-nutrients) पौधे के आंतरिक अंगों को सक्रिय करते हैं जिससे परागण (Pollination) की प्रक्रिया बेहतर होती है और फूल झड़ने की समस्या पर रोक लगती है।
2. कैल्शियम और बोरान की पूर्ति
कपास में सेल वाल (Cell Wall – कोशिका भित्ति) को मजबूत करने और परागण के लिए कैल्शियम और बोरान रीढ़ की हड्डी का काम करते हैं।
- मार्क सोल्युशन – बोरोनेटेड कैल्शियम नाईट्रेट:
- कैल्शियम: यह पौधे के तने, शाखाओं और टिंडों के छिलके को मजबूत बनाता है। कमजोर सेल वाल वाले पौधे जल्दी गिरते हैं या उनके टिंडे फट जाते हैं, जिसे कैल्शियम मजबूत करता है।
- बोरान: बोरान एक ‘गाइड’ की तरह काम करता है। यह पौधे द्वारा लिए गए कैल्शियम को सही जगह (यानी फूलों और विकासशील टिंडों तक) पहुँचाने में मदद करता है। इसके बिना कैल्शियम पौधे के ऊपरी हिस्सों तक ठीक से नहीं पहुँच पाता।
3. टिंडे का आकार और वजन बढ़ाना (Size Increase)
- कैल्शियम नाईट्रेट और सुक्ष्मपोषक तत्वों का संयुक्त प्रभाव:
- जब ड्रिप के माध्यम से बोरोनेटेड कैल्शियम नाईट्रेट दिया जाता है, तो जड़ों को लगातार पोषण मिलता रहता है। इससे टिंडों के अंदर कोशिकाओं का विभाजन (Cell Division) तेजी से होता है, जिससे टिंडे का आकार बड़ा होता है।
- ऊपर से केलमैक्स गोल्ड का फोलियर स्प्रे (छिड़कांव) पत्तों को हरा-भरा रखता है, जिससे प्रकाश संश्लेषण (Photosynthesis) की प्रक्रिया तेज होती है। पत्तियां ज्यादा भोजन बनाती हैं और वह भोजन सीधे बड़े और स्वस्थ टिंडों तक पहुँचता है, जिससे टिंडे का साइज और वजन दोनों बढ़ जाते हैं।
मात्रा :
छिडकांव :
- केलमैक्स गोल्ड : 2 मिली प्रती लीटर पानी
- प्लानोफिक्स: 0.22 मिली प्रती लीटर पानी (मिलाने से और अच्छे रिझल्ट प्राप्त होंगे)
ड्रिप या जमीन से,
- मार्क सोल्युशन: 3 किलो प्रती एकड़
उपयोग के लिए महत्वपूर्ण सुझाव:
- छिड़कांव का समय: केलमैक्स गोल्ड का स्प्रे हमेशा सुबह के समय (ओस हटने के बाद) या शाम को ठंडे मौसम में करें। तेज धूप में स्प्रे न करें।
- ड्रिप का उपयोग: मार्क सोल्युशन (बोरोनेटेड कैल्शियम नाइट्रेट) को ड्रिप से चलाते समय खेत में पर्याप्त नमी का होना बेहद जरूरी है।
- मिश्रण सावधानी: कैल्शियम युक्त खादों को कभी भी सल्फेट (जैसे जिंक सल्फेट या मैग्नीशियम सल्फेट) या फॉस्फेट खादों के साथ एक टैंक में न मिलाएं।
- प्लानोफिक्स: एक प्लांट ग्रोथ रेगुलेटर(PGR) है, इसलिए इसकी मात्रा कभी भी बताए डोज़ से ज्यादा न ले।


