जामफल: फूटान निकलने के लिए क्या दे ?

जामफल  के पौधों में जैवरासायनिक एवं शारीरिक क्रियाओं को सुचारू रूप से चलाने में सभी याने मुख्य, दुय्यम और सुक्ष्म पोषकतत्वो की महत्वपूर्ण भूमिका हैं। ये सभी मिलकर एक ऐसा सह क्रियात्मक प्रभाव पैदा करते हैं, जिससे पौधे में पत्तियों का फूटाव एकसमान होकर चौकी अच्छे से सैट होकर नई कलिया निकलने में आसानी होती है।

समुद्री शैवाल अर्क (Seaweed Extract) याने वीगर बायो 20

समुद्री शैवाल अर्क को केवल उर्वरक न मानकर एक जैविक उत्तेजक (Bio-stimulant) माना जाता है। इसकी भूमिका प्रत्यक्ष पोषण देने से अधिक याने पौधे की आंतरिक प्रक्रियाओं को उत्तेजित करने की होती है। इसके आलावा मौसम में हो रहे बदलाव के प्रती भी पौधे को आतंरिक शक्ती प्रदान करता है।

  • हार्मोनल संतुलन और वृद्धि: इसमें प्राकृतिक रूप से पाए जानेवाले पादप हार्मोन जैसे औक्सिन (Auxin), साइटोकाॉईनीन (Cytokinin) और जिबरेलिन (Gibberellins) पौधे की कोशिका विभाजन, जड़ वृद्धि (विशेषकर सफेद जड़ों का विकास) और शूट विकास को नियंत्रित करते हैं। यह सीधे तौर पर पौधे की शारीरिक संरचना को मजबूत बनाता है ।
  • पोषकतत्व ग्रहण क्षमता में वृद्धि: यह जड़ों के विकास को बढ़ावा देकर और मिट्टी में सूक्ष्मजीवी गतिविधि को बढ़ाकर पौधे की मिट्टी से मुख्य, दुय्यम और सूक्ष्मपोषकतत्वों को अवशोषित करने की क्षमता को बढ़ाता है।

जिंक (Zinc):

जिंक एक अत्यंत आवश्यक सूक्ष्मपोषकतत्व है, जो पौधे के भीतर होने वाली अनेक जैवरासायनिक क्रियाओं के लिए अनिवार्य है।

  • एंजाईम सक्रियक: यह कई महत्वपूर्ण एंजाईमों के लिए एक सह-कारक (Cofactor) का काम करता है। ये एंजाईम प्रोटीन संश्लेषण, ऊर्जा उत्पादन और कार्बोहाईड्रेट चयापचय (Metabolism) जैसी मूलभूत प्रक्रियाओं को नियंत्रित करते हैं।
  • हार्मोन निर्माण: जिंक, औक्सिन (Auxin) हार्मोन के संश्लेषण के लिए आवश्यक है। औक्सिन ही कोशिका विभाजन, वृद्धि और नई जड़ों व फलों के निर्माण को प्रेरित करता है। जिंक की कमी से औक्सिन का स्तर गिर जाता है, जिससे पौधे की वृद्धि में रुकावट आती है।
  • प्रजनन स्वास्थ्य: यह फूलों के निर्माण, पराग नलिका (Pollen tube) के विकास और बीज निर्माण जैसी प्रजनन प्रक्रियाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पर्याप्त जिंक होने से फलधारण (Fruit set) अच्छा होता है और फल गिरने की समस्या कम होती है।

मुख्य, दुय्यम और सूक्ष्मपोषकतत्वों की भूमिका

ये सभी पोषकतत्व पौधे के लिए भोजन की तरह हैं, और हर एक की अपनी विशिष्ट और अपूरणीय भूमिका है।

पोषकतत्व वर्ग मुख्य भूमिका
नाईट्रोजन (N) पत्तियों एवं तने की वृद्धि (हरा भाग), प्रोटीन व क्लोरोफिल निर्माण ।
फास्फोरस (P) ऊर्जा हस्तांतरण (ATP), जड़ विकास, फूल एवं फल निर्माण ।
मैग्नीशियम (Mg) क्लोरोफिल का केंद्रीय अणु (प्रकाश संश्लेषण के लिए) ।
आयरन (Fe) क्लोरोफिल निर्माण एवं एंजाईम सक्रियण ।
मैंगनीज (Mn) प्रकाश संश्लेषण, एंजाईम सक्रियण ।
कौपर (Cu) प्रजनन प्रक्रिया, एंजाईम सक्रियण ।
बोरान (B) पराग नलिका वृद्धि, फल धारण, शर्करा का स्थानांतरण ।

स्प्रे:

  • बायो 20: 2 मिली प्रती लीटर पानी
  • किंगफोल जिंक 70: 0.5 मिली याने आधा मिली प्रती लीटर पानी

जमीन से:

  • बेरी 48: 4 किलो प्रती एकड़
  • लिपमैन कोम्बी: 500 ग्राम प्रती एकड़
  • berry 48lipmanbio 20zinc
Hi
Share

Leave a Comment