जब अंकुरण के बाद फसल बाहर आती हैं, तो उन्हें सबसे ज्यादा जीवन रक्षक पोषण और तनाव से लड़ने की ताकत चाहिए होती है। ज़रा सी भी पोषक तत्वों की कमी पूरी फसल के फुटाव और साइज को बिगाड़ सकती है। इस नाजुक समय पर बायो 20 और किंगफ़ोल ज़िंक 70 का शुरुआती स्प्रे आपके फसल के लिए टॉनिक का काम करता है। आइए जानें इसके कौन-से फायदे हैं जो फसल को शुरुआत से होंगे!
इस शुरुआती स्प्रे (बायो 20 और किंगफ़ोल ज़िंक 70) से आलू की फसल को मिलने वाले लाभ:
- प्रकाश संश्लेषण (Photosynthesis) में जबरदस्त तेजी:
- ज़िंक औक्साइड 70% पत्तियों में क्लोरोफिल की मात्रा को तेजी से बढ़ाता है, जिससे नन्हे पौधे सूरज की रोशनी से अपना भोजन बहुत तेजी से बनाने लगते हैं। पत्तियां गहरी हरी और चमकदार हो जाती हैं।
- जड़ों का घना और मजबूत जाल (Root Proliferation):
- बायो 20 में मौजूद संतुलित NPK (20:20:20) और सीवीड (Seaweed) का मेल जमीन के अंदर आलू की प्राथमिक जड़ों का जाल बहुत तेजी से फैलाता है। जितनी गहरी और मजबूत जड़ें होंगी, पौधा जमीन से पानी और पोषक तत्व उतनी ही ताकत से खींच पाएगा।
- बेहतर और एकसमान फुटाव:
- इस अवस्था में मिलने वाले नेचुरल हार्मोन्स और माइक्रो-न्यूट्रिएंट्स से पौधे में सिंगल तने की बजाय मल्टी-शूट्स (कई शाखाएं) निकलने लगते हैं। आलू में जितने ज्यादा स्वस्थ तने होंगे, आगे चलकर कंदों (Tubers) की संख्या उतनी ही अच्छी बैठेगी।
- मौसम के झटकों और ‘स्ट्रेस’ से सुरक्षा (Abiotic Stress Tolerance):
- अंकुरण के बाद अक्सर मौसम का बदलाव (जैसे अचानक तापमान गिरना, सुबह की पाला-कोहरा या तेज धूप) नन्हे पौधों को झटका देता है। सीवीड और जिंक का यह कॉम्बिनेशन पौधों को एक ढाल (Shield) देता है जिससे वे इस ‘स्ट्रेस’ को आसानी से सहन कर जाते हैं।
- फंगस और शुरुआती बीमारियों से लड़ने की अंदरूनी ताकत:
- जब शुरुआती अवस्था में पौधे को सभी जरूरी सुक्ष्मपोषकतत्व (Micronutrients) मिल जाते हैं, तो पौधे की कोशिकाएं (Cell walls) मजबूत होती हैं, जिससे शुरुआती बीमारियां या रस चूसने वाले कीट पौधों को आसानी से नुकसान नहीं पहुँचा पाते।
मात्रा:
- बायो 20: 2 मिली प्रती लीटर पानी
- किंगफ़ोल ज़िंक 70: 1 मिली प्रती लीटर पानी


