रूट ज़ोन बूस्टर डोज: 7वें दिन फास्फोरस और ह्यूमिक एसिड से पाए मजबूत जड़ें और फुटाव

खीरे की फसल में अंकुरण के 7वें दिन का यह चरण पौधे के विकास के लिए बेहद अहम है। इस स्टेज पर हेनीग सोल्युशन (11:44:11) और ह्यूमिक एसिड (Humic Acid) का संयोजन पौधे की जड़ों और शुरुआती फुटाव को जबरदस्त मजबूती देता है।

1. हेनीग सोल्युशन (11:44:11) के फायदे:

इस वाटर-सोल्युबल फर्टिलाइज़र में नाईट्रोजन (11%), फास्फोरस (44%) और पोटाश (11%) होता है, जिसमें फास्फोरस मुख्य भूमिका निभाता है:

  • तुरंत उपलब्ध फास्फोरस: यह फास्फोरस पानी में पूरी तरह घुलनशील होता है, जिससे पौधे इसे बहुत तेजी से और आसानी से ग्रहण कर लेते हैं।
  • जड़ों का तेजी से फैलाव: फास्फोरस को ‘रूट डेवलपर’ कहा जाता है। 7वें दिन इसे देने से जमीन के अंदर जड़ें गहरी और मजबूत होती हैं।
  • शानदार फुटाव : यह पौधे में शुरुआती शाखाओं और फुटाव को प्रेरित करता है, जिससे पौधा आगे चलकर घना और स्वस्थ बनता है।
  • पोषण का अवशोषण बढ़ाना: मिट्टी में मौजूद अन्यपोषकतत्वों को जैसे फास्फोरस और सुक्ष्मपोषकतत्वों को एक्टिव करके जड़ों तक पहुँचाने में मदद करता है।

2. ह्यूमिक एसिड (Humic Acid) के फायदे:

ह्यूमिक एसिड एक बेहतरीन ऑर्गेनिक कंडीशनर है, जो खाद और पानी की कार्यक्षमता को कई गुना बढ़ा देता है:

  • पोषण का अवशोषण बढ़ाना: ह्यूमिक एसिड मिट्टी में मौजूद पोषक तत्वों (जो पौधे तक नहीं पहुँच पा रहे थे) को एक्टिव करके जड़ों तक पहुँचाने में मदद करता है।
  • जमीनी स्तर पर सुधार: यह मिट्टी की बनावट (Soil Structure) को सुधारता है, जिससे मिट्टी में हवा का संचार (Aeration) बेहतर होता है।
  • जड़ों की लंबाई और संख्या: यह फास्फोरस के साथ मिलकर काम करता है और सफेद जड़ों (White Roots) की संख्या और उनकी लंबाई को तेजी से बढ़ाता है।
  • तनाव प्रतिरोध: पौधे को शुरुआती पर्यावरणीय तनाव (जैसे तापमान का बदलाव या नमी की कमी) से लड़ने की शक्ति देता है।

इन दोनों का जब आप 7वें दिन ड्रेंचिंग करते है, तो फास्फोरस की उपयोग क्षमता (Phosphorus Uptake Efficiency) बहुत बढ़ जाती है। आमतौर पर मिट्टी में डाला गया फास्फोरस स्थिर (Lock) हो जाता है, लेकिन हेनीग सोल्युशन उसे लॉक नहीं होने देता और पौधे की जड़ों को भरपूर फास्फोरस मिलता है। इससे पौधा शुरुआती झटकों से बाहर निकलकर बहुत तेजी से वानस्पतिक वृद्धि की तरफ बढ़ता है।

मात्रा ड्रेंचिंग प्रती एकड़

·         हेनीग सोल्युशन: 3 किलो

·         ह्यूमिक एसिड: 500 ग्राम

(इसके साथ आप साफ या रोको फफूंदनाशक इसके साथ मिलाने से जमीन से होने वाले फफूंदजनीत बीमारी से पौधे को बचा सकते है।)

 

henning 730x1024

Hi
Share

Leave a Comment