स्ट्रौबेरी 60-65 दिन का प्रबंधन: साईज, शानदार रंग और बंपर पैदावार

स्ट्रौबेरी की फसल जब 60-65 दिन की होती है, तो यह अमूमन फलों के विकास, तुड़ाई (Harvesting) और वजन बढ़ाने का मुख्य चरण होता है। इस अवस्था में पौधों को ऐसे पोषण की आवश्यकता होती है जो फलों के आकार, रंग और गुणवत्ता को तेजी से बढ़ा सके।

  1. सीए+बी ( छिड़काव )
  • तत्व: कैल्शियम और बोरान
  • कार्य और लाभ:
    • फलों की क्रैकिंग कम करना: इस अवस्था में तेजी से बढ़ते फलों में कई बार फटने (Cracking) की समस्या आ जाती है। कैल्शियम फलों की सेल वॉल (कोशिका भित्ति) को मजबूत बनाकर फलों को फटने से बचाता है।
    • आकार, रंग और वजन: बोरान फलों के भीतर शर्करा और पोषक तत्वों के परिवहन (Translocation) को सुगम बनाता है, जिससे फल का आकार, आकर्षक रंग और वजन बेहतर तरीके से बढ़ता है।
    • मजबूती: यह फलों को लंबे समय तक खराब होने से बचाता है और उनकी शेल-लाइफ (Shelf-life) बढ़ाता है।
  1. जेरार्ड सोल्युशन: (ड्रिप)
  • तत्व: नाईट्रोजन (5%), फास्फोरस (8%), पोटाश (40%), मैग्नीशियम (2%) और सल्फर (21.5 %)
  • कार्य और लाभ:
    • पोटाश (40%): 60-65 दिन की अवस्था में पोटाश सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह स्ट्रौबेरी के फलों का साइज बढ़ाने, उनमें प्राकृतिक मिठास लाने, चमक बढ़ाने और वजन में भारी करने का काम करता है।
    • मैग्नीशियम (2%): यह प्रकाश संश्लेषण (Photosynthesis) की प्रक्रिया को तेज रखता है जिससे पौधे हरी-भरी अवस्था में रहते हैं और ऊर्जा का निर्माण तेजी से होता है।
    • सल्फर (21.5 %): सल्फर फलों में तेल, स्वाद और खुशबू (Aroma) को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही, यह फसलों की गुणवत्ता सुधारने में सहायक है।
    • रोग प्रतिरोधक क्षमता और तनाव प्रबंधन: इस संतुलित संयोजन (विशेषकर पोटाश और सल्फर) के कारण पौधों की रोग प्रतिरोधक क्षमता (Disease resistance) मजबूत होती है और पौधे तापमान या अन्य अजैविक तनावों (Abiotic stress) को आसानी से सहन कर लेते हैं।

मात्रा:

छिड़कांव:

  • सीए + बी: 2 मिली प्रती लीटर पानी

ड्रिप:

  • जेरार्ड सोल्युशन : 4 किलो प्रती एकड़

ca+b

gerard

Hi
Share

Leave a Comment