6. परिक्वता अवस्था

फसल की परिपक्वता अवस्था (Maturation / Grain Filling Stage) में पौधे का मुख्य उद्देश्य पत्तियों (विशेषकर झंडा पत्ती) द्वारा बनाए गए भोजन को तेजी से बालियों या दानों तक पहुंचाना होता है ताकि दाने पूरी तरह से वजनदार, ठोस और चमकदार बन सकें।

सिक्वेन्शियल-2 (Sequential-2: 10:20:40 + Mg + सुक्ष्मपोषकतत्व) का स्प्रे और जमीन से जेरार्ड सोल्युशन (Gerard Solution: 5:8:40 + MgO) का प्रयोग इस अंतिम चरण के लिए बेहद वैज्ञानिक और प्रभावी कोम्बिनेशन है।

1. परिपक्वता अवस्था में झंडा पत्ती (Flag Leaf) को क्रियाशील रखे:

धान या अन्य फसलों में परिपक्वता के समय झंडा पत्ती (Flag Leaf) पौधे का सबसे महत्वपूर्ण अंग होती है। पौधे के कुल भोजन का लगभग 70-80% हिस्सा अकेले झंडा पत्ती ही बनती है और यही पत्ती बालियों को ऊर्जा सप्लाई करती है।

  • झंडा पत्ती को अंत तक क्रियाशील रखना: परिपक्वता के समय अक्सर निचली और ऊपरी पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं और समय से पहले सूख जाती हैं, जिससे दाने पतले रह जाते हैं। इन उत्पादों में मौजूद मैग्नीशियम (Mg) और नाइट्रोजन / सुक्ष्मपोषकतत्व झंडा पत्ती में क्लोरोफिल को बनाए रखते हैं, जिससे पत्ती हरी और सक्रिय रहती है।
  • भोजन का परिवहन (Phloem Loading & Translocation): इन खादों में पोटाश (40%) उच्च मात्रा में होता है। पोटाश का मुख्य काम पत्तियों में तैयार होने वाले शुगर और कार्बोहाइड्रेट (Photosynthates) को तेजी से खींचकर बालियों तक पहुंचाना (Phloem Export) है। इससे दाने भरते समय सिकुड़ते नहीं हैं और उनका आकार एकसमान व वजनी होता है।

2. दोनों उत्पादों का कार्य

सिक्वेन्शियल-2 (10:20:40 + Mg + सुक्ष्मपोषकतत्व) – [ स्प्रे / Foliar Application]

  • यह उच्च पोटाश वाला तरल/सस्पेंशन उर्वरक है जिसे विशेष तौर पर परिपक्वता और फल/दाना भराव के लिए बनाया गया है।
  • पत्तियों पर स्प्रे का फायदा: इसे सीधे पत्तियों पर छिड़कने से यह तुरंत अवशोषित (Absorb) हो जाता है। यह झंडा पत्ती को तुरंत ऊर्जा देता है, पौधे की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और दाने चमकदर व भारी बनाता है।
  • इसमें मौजूद संतुलित नाईट्रोजन और फास्फोरस पत्तियों की कोशिकाओं को जीवित रखते हैं और मैग्नीशियम पिलासपन को रोकता है।

जेरार्ड सोल्युशन (5:8:40 + MgO) – [जमीन से]

  • यह 100% पानी में घुलनशील उर्वरक है जिसमें पोटाश (40%) के साथ-साथ मैग्नीशियम (MgO) भी होता है।
  • जमीन से देने का फायदा: जब इसे जड़ क्षेत्र में दिया जाता है, तो जड़ें सक्रिय होकर लगातार पानी और पोटाश का संचार पौधे के ऊपरी हिस्से तक करती हैं।
  • यह जमीन के रास्ते पौधे के तने और जड़ों को मजबूत करता है, जिससे पौधा अंतिम समय तक गिरता नहीं है और लगातार बालियों को पोषण मिलता रहता है।

3. इस कोम्बिनेशन के मुख्य लाभ

  1. पिलासपन न आने दे: झंडा पत्ती अंतिम समय तक हरी रहती है, जिससे प्रकाश संश्लेषण बंद नहीं होता।
  2. वजनदार और पुष्ट दाने: पोटाश की उच्च मात्रा के कारण दानों में स्टार्च और वजन तेजी से बढ़ता है।
  3. खाली दानों की रोकथाम: फुकट या अर्ध-विकसित दाने बनने की समस्या खत्म होती है।
  4. फसल की चमक और गुणवत्ता: पैदावार की बाजार में मिलने वाली, गुणवत्ता सुधरती है।
4. मात्रा

सिक्वेन्शियल-2 : 2 मिली प्रती लीटर पानी
जेरार्ड सोल्युशन : 3 किलो प्रती एकड़ (जरुरत के हिसाब से दे)

 

sequ2

gerard

Hi
Share

Leave a Comment