5. मिर्च की 28-30 दिन की अवस्था में क्या दे?

मिर्च की 28-30 दिन की अवस्था वह समय है जब पौधा अपनी प्रारंभिक वृद्धि पूरी कर चुका होता है और अब उसे एक मजबूत ढांचा (Structure) तैयार करने की आवश्यकता होती है। इस समय कैल्शियम नाईट्रेट (Calcium Nitrate) और बोरान (Boron) का कोम्बिनेशन फसल के लिए ” मजबूती” और “कोशिका निर्माण” का काम करता है।

मुख्य फायदे और महत्व:

  1. कोशिका विभाजन (Cell Division) और मजबूती
  • कैल्शियम का रोल: कैल्शियम पौधे की कोशिका भित्ति (Cell Wall) का मुख्य घटक है। 28-30 दिन पर पौधा तेजी से नई पत्तियां और शाखाएं बना रहा होता है। कैल्शियम नई कोशिकाओं के निर्माण को गति देता है।
  • फायदा: इससे तना मजबूत होता है और पौधा गिरता नहीं है। कोशिकाएं मजबूत होने से कीट और बीमारियां (जैसे फंगल इन्फेक्शन) पौधे में आसानी से प्रवेश नहीं कर पातीं।
  1. बढ़वार और फुटान (Growth & Branching)
  • नाईट्रेट नाईट्रोजन: कैल्शियम नाईट्रेट में मौजूद नाईट्रोजन ‘नाईट्रेट’ रूप में होती है, जिसे पौधा तुरंत ग्रहण कर लेता है।
  • फायदा: यह पौधे ऊंचाई और घेराव दोनों देता हैं।
  1. बोरान का जादुई असर (Synergy with Calcium)

कैल्शियम और बोरान एक-दूसरे के पूरक हैं। बिना बोरान के, कैल्शियम पौधे के ऊपरी हिस्सों तक नहीं पहुँच पाता।

  • परिवहन (Transport): बोरोन कैल्शियम को पौधे के ‘ग्रोइंग पॉइंट्स’ (ऊपरी सतह और नई कलियों) तक ले जाने में मदद करता है।
  • फायदा: यह बढ़वार को रुकने नहीं देता और ‘बड फॉर्मेशन’ (कलियों के बनने) की प्रक्रिया शुरू कर देता है।
  1. कैल्शियम और बोरान के सम्मिलित लाभ
  • फलों की गुणवत्ता: इस अवस्था में दिया गया कैल्शियम भविष्य में मिर्च को नीचे से सड़ने (Blossom End Rot) से बचाता है।
  • जड़ों का सिरा: यह मुख्य जड़ के सिरों (Root Tips) को सक्रिय रखता है, जिससे पौधा गहराई से पानी सोखता रहता है।
  • पत्तियों का आकार: पत्तियां मुड़ती नहीं हैं और उनका फैलाव (Surface Area) बढ़ता है।

मात्रा (Dose) :

  • मार्क सोल्युशन (बोरोनेटेड कैल्शियम नाईट्रेट): 5 किलो प्रती एकड़

विशेष सावधानियां (Crucial Tips)

  1. मिक्सिंग रूल: कैल्शियम नाइट्रेट को कभी भी सल्फेट (जैसे मैग्नीशियम सल्फेट) या फास्फोरस (जैसे 14:48:00 या 12:61:00) वाली खादों के साथ मिलाकर ड्रिप या स्प्रे न करें। ऐसा करने से घोल फट जाएगा और सफेद दही जैसा अवक्षेप (Precipitate) बन जाएगा जो ड्रिप की नलियों को जाम कर सकता है।
  2. अकेले या बोरान के साथ: कैल्शियम नाईट्रेट को हमेशा अकेले दें या केवल बोरोन के साथ मिलाकर दें।
  3. नमी: कैल्शियम तभी काम करता है जब मिट्टी में अच्छी नमी हो। सूखे खेत में इसे न डालें।

 

marc

Hi
Share

Leave a Comment