4. घोगरे साईंज अवस्था

हरभरा (चने) फसल की घोगरे की साइज (Size), दाना भरने (Grain Filling) और शानदार क्वालिटी  के लिए पोषकतत्व प्रबंधन जरुरी होता है। इस अवस्था में पौधे को सबसे ज्यादा पोटाश (Potash) और मैग्नीशियम (Mg) की आवश्यकता होती है।

 

1. फोलियर स्प्रे (पत्तियों पर छिड़काव)

सिक्वेन्शियल-2 (NPK 10:20:40 + Mg + सुक्ष्म पोषक तत्व)

  • हाई पोटाश (40%): यह चने की फलियों (घोगरों) को तेजी से फुलाने और उनका आकार बढ़ाने का मुख्य काम करता है। इसके उपयोग से दाना अंदर से भरता है और पिचकता नहीं है।
  • नाईट्रोजन (10%) और फास्फोरस (20%): पौधे में पोषण की कमी नहीं होने देते और पोटाश को पौधे के हर हिस्से तक पहुंचाने में मदद करते हैं।
  • मैग्नीशियम (Mg) और सूक्ष्म पोषक तत्व: यह प्रकाश संश्लेषण (Photosynthesis) की प्रक्रिया को तेज करते हैं, जिससे दाने में चमक (Quality) आती है और वजन बढ़ता है।
2. जमीन से

जेरार्ड सोल्युशन (05:08:40 + Mg)

  • 05:08:40 फोर्मूलेशन: इसमें फास्फोरस कम और पोटाश बहुत अधिक (40%) होता है, जो सीधे जड़ क्षेत्र से पौधे को मिलता है। जब दाना भरने की अवस्था (Grain Filling Stage) होती है, तब जड़ों को इस भारी मात्रा में पोटाश की जरूरत होती है ताकि वह पौधे से खींचकर सीधे घोगरों तक पहुंचा सके।
  • मैग्नीशियम (Mg): जड़ों की सक्रियता को बढ़ाता है और पौधे को जमीन से अन्य पोषक तत्वों को उठाने में मदद करता है, जिससे पौधे की हरीतिमा बनी रहती है और दाना मजबूत बनता है।
 इस अवस्था में मिलने वाले मुख्य लाभ:
  1. घोगरे का आकार (Size): पोटाश की उच्च मात्रा मिलने से घोगरे लंबे और चौड़े बनते हैं।
  2. दाना भरना (Filling): चने का दाना बारीक या आधा-अधूरा नहीं रहता, बल्कि पूरा गोल, ठोस और भारी बनता है।
  3. क्वालिटी और चमक: दाने पर चमक आती है, जिससे बाजार में फसल का भाव बेहतरीन मिलता है।

मात्रा

छिड़काव

  • सिक्वेन्शियल-2: 2 मिली प्रती लिटर पानी

जमीन से

  • जेरार्ड सोल्युशन: 3 किलो प्रति एकड़
विशेष सावधानी:
  • नमी: जमीन से जेरार्ड सोल्युशन देते समय खेत में पर्याप्त नमी का होना बहुत जरूरी है, तभी जड़ें इसे पूरी तरह से अवशोषित कर पाएंगी।
  • छिड़काव का समय: स्प्रे हमेशा सुबह के वक्त या शाम को ठंडे तापमान में करें, तेज धूप में स्प्रे न करें।

 

sequ2

gerard

Hi
Share

Leave a Comment