1. मृग / गर्मी के लिए संतरा बेसल डोज..

मृग / गर्मी के लिए संतरा बेसल डोज..

संतरे के बाग में पानी देने से पहले / बारिश शुरू होने से पहले ‘बेसल डोज’ (Basal Dose) देना बहुत जरूरी है। यह खाद पौधों को मानसून के दौरान होने वाली नै फुटन, फ्लोवरिंग और फल के विकास के लिए तैयार करती है।

प्रति पौधा, 5 साल से बड़े पौधों के लिए मात्रा:
  1. जैविक खाद (Organic Manures)

बारिश से ठीक पहले मिट्टी की संरचना सुधारने के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण है:

  • गोबर की खाद (FYM): 40-50 किलो या वर्मी कम्पोस्ट: 10-15 किलो।
  • नीम की खली: 2 किलो (यह जड़ों को फंगस और दीमक से बचाती है)।
  1. मुख्य पोषक तत्व (Chemical Fertilizers)

मिट्टी में नमी होने पर या पहली हल्की बारिश के बाद इन्हें दें:

  • यूरिया: 500 ग्राम।
  • सिंगल सुपर फास्फेट (SSP): 1.5 किलो (इसमें कैल्शियम और सल्फर भी होता है जो संतरे के लिए अच्छा है) या फिर डी.ए.पी: 500 ग्राम
  • म्यूरेट ऑफ पोटाश (MOP): 500 ग्राम (फलों की चमक और मिठास के लिए)।
  • हेनीग सोल्युशन: 50 ग्राम (पोषकतत्व फिक्शेशन को रोखकर उनकी उपलब्धता बढ़ाए मुख्यतः फॉस्फोरस फिक्शेशन को रोके। इससे डी.ए.पी. या सिंगल सुपर फास्फेट की 30% कार्यक्षमता इजाफा होता है।)
  1. सूक्ष्मपोषकतत्व (Micro-nutrients)

संतरे में जिंक और आयरन या अन्य दुसरे सूक्ष्मपोषकतत्व कमी अक्सर देखी जाती है, इसलिए:

  • अल्बर्ट सोल्युशन: 50 ग्राम (सभी 12 पोषकतत्व एक ही खाद में)    
  • मैग्नीशियम सल्फेट: 100 ग्राम।

खाद देने का सही तरीका:

  1. रिंग विधि: तने से लगभग 2 से 3 फीट दूर (पौधे के घेरे के नीचे) एक उथली नाली या रिंग बनाएं। इससे ‘गमोसिस’ (गोंद निकलना) भी नियंत्रित रहता है।
  2. मिट्टी में मिलाना: खाद डालने के बाद उसे मिट्टी से अच्छी तरह ढक दें।
  3. सावधानी: खाद को सीधे तने (Trunk) के पास न डालें, इससे छाल सड़ने का खतरा रहता है।

जरूरी टिप (Disease Control): ‘गमोसिस’ ( तने से गोंद निकलना)

  • बारिश शुरू होने से पहले तने पर बोर्डो पेस्ट (Bordeaux Paste) का लेप जरूर लगाएं। यह मानसून में होने वाले ‘गमोसिस’ (गोंद निकलना) और कवक रोगों से बचाव करेगा।
  • जमीन से बेसल डोज में अलिएट या अप्रोन एक्स. एल. (सिंजेटा) मिलाके दे सकते है लेकिन खाद तुरंत इस्तमाल करे।
  • नई फुटान से पहले कॉपर का छिड़कांव जरुर करे।
  • गोबर खाद के साथ सभी तत्त्व मिलाके दे सकते है ।

henning

alburt

Hi
Share

Leave a Comment