संतरा मृग बहार फुल पाने हेतू, (अंबिया बहार फुल गिराने की विधि भी दी गयी है )
संतरा मृग बहार फुल पाने हेतू,
संतरे की खेती में अगर सर्दी के फूल (जिसे अंबिया बहार कहते हैं) यह नही चाहिए तो उन फूलो को गिराना पड़ेगा तो ही आप बारिश के फूल (मृग बहार) से फल ले सकते है, तो यह एक तकनीकी प्रक्रिया है जिसे ‘बहार ट्रीटमेंट’ कहा जाता है।
आपको अभी लगे हुए अंबिया बहार (सर्दी/फरवरी के फूल या छोटे फल) को जानबूझकर गिराना चाहते हैं ताकि पेड़ को आराम मिले और वह मृग बहार (बारिश के फूल) के लिए पूरी ताकत लगा सके, तो आप नीचे दिए गए तरीके अपना सकते हैं।
स्प्रे:
- प्रोफेनफोस (40%) + सायपरमेथ्रीन (4%) 4 मिली प्रती लीटर पानी
- ओ’ नील (00:40:39) ५ ग्राम प्रती लीटर पानी


जमीन से: स्टोरेज बढाने के लिए, जैसे ही फल उतरे उसके बाद बेसल डोज
- युरिया 300 ग्राम
- डी.ए.पी 500 ग्राम
- पोटाश 500 ग्राम
- हेनीग सोल्युशन 25 ग्राम
महत्वपूर्ण जानकारी:
- खाद देने बाद 2 – 3 बार पानी जरुर पिलाए।
- बारिश के तुरंत पहले आपातकाल में पानी गिरे तो जमीन से खाद दे के पानी पिलाना जरुरी है ताकि आगे पीछे फुल ना निकले।
- बेसल डोज की मात्रा जमीन से सालभर के लिए है, इसका आलावा सिर्फ पिलासपन आए तो सिर्फ बाद में फेरस एवं मग्नेशियम जमीन से दे सकते है।



