2. 4-5 वें दिन और 8-10 वें दिन का यह छिड़काव जरुर करे?

“न पौधा मरेगा, न ग्रोथ रुकेगी: 4-5 वें दिन और 8-10 वें दिन का यह छिड़काव जरुर करे?

1 . बायो-20 : एक जैविक उत्तेजक (Bio-stimulant) है जो समुद्री शैवाल (Seaweed Extract) से बना होता है। इसमें 20:20:20 (NPK) का संतुलित मिश्रण और चीलेटेड सुक्ष्मपोषकतत्व होते हैं।

फायदा :

  • जड़ विकास को उत्तेजित करता है: यह पौधों में नई जड़ों (रूट बायोमास) के विकास को बढ़ावा देता है, जिससे पौधे जल्दी जमीन से लग जाते हैं और नमी व पोषक तत्वों का बेहतर उपयोग कर पाते है।
  • तनाव कम करता है: इसमें मौजूद समुद्री शैवाल पौधों को उच्च तापमान और नई मिट्टी के वातावरण में ढलने में मदद करता है।

2. किंगफोल जिंक 70: जिंक (Zinc) की उच्च गुणवत्ता वाला उत्पाद है, जो पौधों में एन्जाईम्स और हार्मोन्स के निर्माण के लिए आवश्यक है।

फायदा :

  • प्रारंभिक वृद्धि को सक्रिय करता है: जिंक प्रारंभिक जड़ और तने के विकास (Early root and shoot development) के लिए महत्वपूर्ण होता है। यह एन्जाईम्स के निर्माण में सहायक है।
  • हार्मोन संतुलन: यह पौधों में आवश्यक हार्मोन (औक्सिन) के उत्पादन को सुनिश्चित करता है, जिससे तना सही लंबाई में बढ़ता है और रुकावट नहीं आती है।

मात्रा :

1. छिड़काव:

  • बायो -20 (सीवीड): 2 – 3 मिली प्रति लीटर पानी
  • किंगफोल जिंक 70 (जिंक): 0.5 मिली प्रति लीटर पानी

2. ड्रेंचिंग के लिए: 

प्रती एकड़

    • बायो-20 (Bio-20): 2 मिली प्रति लीटर पानी
    • किंगफोल जिंक 70: 0.5 मिली प्रति लीटर पानी

जरूरी सलाह:

  • हमेशा चिलेटेड जिंक या औक्साइड जिंक का ही चुनाव करें, क्योंकि इसे सीवीड या अन्य दवाओं के साथ मिलाना आसान होता है और यह पत्तों को जलाता नहीं है।
  • छिड़काव हमेशा सुबह 10 बजे से पहले या शाम 4 बजे के बाद करें।
  • शुरू में जरुरत हो तो ही कीटनाशक का प्रयोग करें।
  • जादा हैवी मोलिक्यूल वाले कीटनाशक से इस अवस्था में ना दे।

bio 20

zinc

Hi
Share

Leave a Comment