2.लहसुन: 7 से 15 दिन की शुरुआती अवस्था

लहसुन: 7 से 15 दिन की शुरुआती अवस्था

लहसुन की फसल में 7 से 15 दिन की शुरुआती अवस्था सबसे महत्वपूर्ण होती है क्योंकि यही वह समय है जब पौधा अपनी जड़ें जमा रहा होता है और वानस्पतिक वृद्धि की नींव रखता है।

यह कोम्बिनेशन (छिड़काव और जमीन) एक “Complete Nutrition “ की तरह काम करेगा। इसके फायदे नीचे विस्तार से दिए गए हैं:

  1. छिड़काव के फायदे: बायो 20 + किंगफोल जिंक 70

इस स्प्रे का मुख्य काम पौधे को ऊपर से तुरंत ताकत देना है।

  • तनाव से बचाव (Stress Relief): सीवीड (Seaweed) में प्राकृतिक प्लांट हार्मोन्स होते हैं जो पौधे को सर्दी, गर्मी या मिट्टी की नमी के तनाव से बचाते हैं।
  • पीलापन दूर करना: बायो 20 में मौजूद 20:20:20 और सुक्ष्मपोषकतत्व क्लोरोफिल बनाने में मदद करते हैं, जिससे पीलासपन खत्म होकर फसल गहरे हरे रंग की हो जाती है।
  • तेज विकास: किंगफोल जिंक 70 ‘औक्सिन’ हार्मोन को सक्रिय करता है, जिससे पौधे की लंबाई और पत्तों का आकार तेजी से बढ़ता है।
  1. जमीन से: हेनीग सोल्युशन (11:44:11) + लिपमैन कोम्बी (सुक्ष्मपोषकतत्व)

यह मिश्रण सीधे जड़ क्षेत्र (Root Zone) पर काम करता है।

  • जड़ों की मजबूती और जमाव: 11:44:11 में फास्फोरस (44%) की मात्रा बहुत अधिक है। शुरुआती दिनों में फास्फोरस का मुख्य काम सफेद जड़ों (White Roots) का जाल बिछाना है। जड़ें जितनी गहरी और मजबूत होंगी, पौधा उतना ही स्थिर होगा।
  • जमाव और सेट होना: लिपमैन कोम्बी के माध्यम से मिलने वाले सूक्ष्म पोषक तत्व पौधे को आसानी से मिलते है। इससे पौधा जल्दी “सेट” हो जाता है।
  • फुटाव (Tillering/Growth): शुरुआती पोषण से तना मोटा होता है, जो आगे चलकर बड़े और ठोस लहसुन के कंद (Bulb) बनने का आधार बनता है।
समस्या / जरूरत कैसे मदद मिलेगी?
पीलापन बायो 20 और सूक्ष्म पोषक तत्व नाइट्रोजन की कमी और क्लोरोसिस को रोकेंगे।
जड़ की मजबूती हेनीग सोल्युशन (11:44:11) फास्फोरस की भारी मात्रा से जड़ों का विकास करेगा।
तनाव (Stress) बायो 20 सीवीड अर्क प्रतिकूल मौसम में पौधे को मुरझाने से बचाएगा।
पौधा सैटिंग जिंक और लिपमैन कोम्बी मिलकर एन्झाईम्स को एक्टिव करेंगे, जिससे पौधा तेजी से मिट्टी में पकड़ बनाएगा।

मात्रा:

छिड़काव,

  • बायो 20: 2 मिली प्रति लिटर पानी.
  • किंगफोल जिंक 70: 0.5 मिली प्रति लिटर पानी

जमीन से,

  • हेनीग सोल्युशन: 4 किलो प्रती एकड़
  • लिपमैन कोम्बी: 500 ग्राम प्रती एकड़ (सुक्ष्म पोषक तत्व)

जरूरी सुझाव:

  • पानी का प्रबंधन: छिड़काव और खाद देने के बाद खेत में हल्की नमी (सिंचाई) जरूर रखें, ताकि जड़ें फास्फोरस और सूक्ष्म तत्वों को सोख सकें।

bio 20

zinc

henning

 

lipman

Hi
Share

Leave a Comment