13. टमाटर: तुड़ाई के चक्र में क्या देना सही रहेगा ?

टमाटर: तुड़ाई के चक्र में क्या देना सही रहेगा ?

टमाटर की तुड़ाई (Harvesting) के चक्र में पोषकतत्वों का सही समय पर प्रबंधन ही आपकी मुनाफे को तय करता है। जेरार्ड सोल्यूशन (NPK 5:08:40+Mg 2) और सिक्वेन्शियल – 2 (NPK 10:20:40) का कोम्बिनेशन ‘फिनिशिंग’ के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है।

सही समय (Timing)

हर तुड़ाई से लगभग 5 से 7 दिन पहले इनका प्रयोग करना सबसे अधिक लाभकारी होता है।

  • जमीन से: जेरार्ड सोल्यूशन को तुड़ाई से 6-7 दिन पहले दें और बाद की अवस्था में एक तुड़ाई बाद अगर आप 4 दिन के अंतराल से तुड़ाई करते हो तो दे।
  • स्प्रे: सिक्वेन्शियल – 2 का स्प्रे तुड़ाई से 4-5 दिन पहले करें और बाद की अवस्था में एक तुड़ाई बाद अगर आप 4 दिन के अंतराल से तुड़ाई करते हो तो दे।

इस समय देने लाभ:

1. फलों का वजन और ठोसपन (Bulk & Density)

तुड़ाई से ठीक पहले पोटैशियम (40%) की उच्च मात्रा फलों के अंदर ‘शुगर ट्रान्सलोकेशन’ को तेज कर देती है। इससे फल अंदर से खोखले नहीं रहते, वह ठोस और भारी हो जाते हैं। यदि आप 100 क्रेट माल निकालते हैं, तो इस ट्रीटमेंट से आपका वजन 10-15% बढ़ सकता है।

2. आकर्षक रंग और चमक (Color & Gloss)

पोटैशियम और मैग्नीशियम का मेल टमाटर में ‘लाइकोपीन’ (Lycopene) पिगमेंट को बढ़ाता है।

  • इससे टमाटर का रंग हल्का लाल न रहकर गहरा सुर्ख लाल हो जाता है।
  • फल पर एक कुदरती चमक आती है जो ग्राहक को आकर्षित करती है।
3. छिलके की मोटाई और मजबूती (Shelf Life)

तुड़ाई से पहले इन पोषकतत्वों के मिलने से टमाटर की बाहरी त्वचा (Skin) मजबूत हो जाती है।

  • परिवहन में लाभ: गाड़ी में लोड करने के बाद नीचेवाले टमाटर पिचकते या दबते नहीं हैं।
  • मंडियों में टिकना: आपका टमाटर अन्य किसानों के मुकाबले 2-3 दिन ज्यादा फ्रेश दिखेगा।
4. अगले चरण के लिए ऊर्जा (Continuity)

टमाटर में तुड़ाई के समय पौधा काफी तनाव में होता है।

  • सिक्वेन्शियल – 2 में मौजूद 10% नाईट्रोजन और 20% फास्फोरस पौधे को वह ऊर्जा देते हैं जिससे अगली तुड़ाई के लिए तैयार हो रहे छोटे फल (Set fruits) तेजी से बड़े होने लगते हैं। इससे उत्पादन में गैप नहीं आता।
5. मैग्नीशियम (Mg) का विशेष लाभ

चुंकि जेरार्ड सोल्यूशन में मैग्नीशियम है, यह पत्तियों को पीला पड़ने से रोकता है। अक्सर देखा जाता है कि पहली-दूसरी तुड़ाई के बाद पौधा ‘थक’ जाता है और पत्तियां पीली हो जाती हैं, मैग्नीशियम इसे रोककर पौधे को अंत तक हरा-भरा रखता है।

मात्रा:

स्प्रे

  • सिक्वेन्शियल – 2 : 2 मिली प्रती लीटर पानी

जमीन से,

  • जेरार्ड सोल्युशन: 4 किलो प्रती एकड़
महत्वपूर्ण टिप्स
  • पानी का संतुलन: इस खाद को देने के साथ-साथ सिंचाई (Irrigation) को बहुत संतुलित रखें। खाद देने के बाद अचानक बहुत ज्यादा पानी न दें, वरना पोटैशियम के असर से फल तेजी से फूलेंगे और छिलका कमजोर होने पर फट सकते हैं।
  • तुड़ाई का अंतराल: यदि आप हर 4 दिन में तुड़ाई करते हैं, तो इसे हर दूसरी तुड़ाई के अंतराल पर दोहराएं।

sequ2

gerard

Hi
Share

Leave a Comment