बैंगन की तुड़ाई करने के ठीक बाद पौधे पर काफी दबाव (Stress) आ जाता है, क्योंकि पौधे को कम समय में दोबारा फूल और फल तैयार करने होते हैं। तुड़ाई के तुरंत बाद सही फर्टिगेशन या ड्रिप के माध्यम से पोषण देने से पौधे का तनाव दूर होता है और नई ऊर्जा मिलती है।
यह दोनों डोज़ तुड़ाई के बाद के लिए बेहद शानदार कोम्बिनेशन हैं:
तुड़ाई के तुरंत बाद दिए जाने वाले डोज़
- अल्बर्ट सोल्युशन (Albert Solution)
- घटक: NPK (10:09:16) + कैल्शियम औक्साइड (CaO) + मैग्नीशियम (Mg) + सल्फर (S) + सुक्ष्मपोषकतत्व
- फायदे:
- तनाव कम करना: तुड़ाई के बाद पौधे को हुई थकान और तनाव को तेजी से दूर करता है।
- कैल्शियम और मैग्नीशियम: कैल्शियम पौधे की नई जड़ों और तनों को मजबूती देता है, जबकि मैग्नीशियम क्लोरोफिल बढ़ाकर पत्तियों को हरी-भरी और सक्रिय रखता है।
- सल्फर और सुक्ष्मपोषकतत्व: मिट्टी की उर्वरता और पौधों की आंतरिक कार्यप्रणाली को सुधारते हैं।
- मात्रा: 2 किलो प्रती एकड़
- हेनीग सोल्युशन (NPK 11:44:11)
- घटक: पानी में घुलनशील खाद जिसमें फास्फोरस (44%) की मात्रा सबसे अधिक होती है।
- फायदे:
- नई जड़ विकास: फास्फोरस पौधों में नई जड़ों का तेजी से विकास करता है, जिससे मिट्टी से पोषक तत्वों का अवशोषण बढ़ जाता है।
- नए फूल और सैटिंग: यह पौधे में भरपूर नए फूल लाने और उनकी सैटिंग (फूलों को टिकने) में मुख्य भूमिका निभाता है।
- नई ऊर्जा: तुड़ाई के बाद पौधे को तुरंत नई ऊर्जा और ताकत प्रदान करता है ताकि अगली फसल तैयार हो सके।
- मात्रा: 2 किलो प्रती एकड़
विशेष सुझाव:
- इन दोनों को साथ ड्रिप सिंचाई के माध्यम से एक साथ या नमी की स्थिति देखकर उपयोग करें।
- तुड़ाई के तुरंत बाद पानी और इन खादों का कोम्बिनेशन पौधे को फिर से हरा-भरा और फसल उत्पादक बना देता है।


