सोयाबीन की शुरुआती वानस्पतिक अवस्था (15-20 दिन) में पौधे अपनी जड़ें फैला रहे होते हैं और नई पत्तियां व शाखाएं (नोड्स) बनाने की तैयारी करते हैं। इस समय यह कोम्बिनेशन (6-BA/CPPU + IBA/ प्लानोफिक्स + 11 पोषक तत्वों वाला मिक्स) तकनीकी रूप से एक शक्तिशाली ग्रोथ बूस्टर की तरह काम करता है।
क्योकि यह कोम्बिनेशन वैज्ञानिक और तकनीकी रूप से पौधे पर सीधे असर करता है:
जैसे,
अ) साइटोकाइनिन (6-BA या CPPU): कोशिकाओं का विभाजन और क्लोरोफिल
- 6-BA (6-Benzyladenine) या CPPU: ये दोनों साइटोकाइनिन (Cytokinin) वर्ग के प्लांट ग्रोथ रेगुलेटर हैं।
- कार्य: इनका मुख्य काम कोशिका विभाजन (Cell Division) को तेज करना है। शुरुआती 15-20 दिनों में अगर इसे छिड़का जाए, तो यह सोयाबीन में फुटन /शाखाएं की जगह (Lateral Buds) को सक्रिय करता है, जिससे पौधे में ज्यादा शाखाएं (Branches) फूटती हैं। इसके अलावा, यह पत्तियों में क्लोरोफिल की मात्रा बढ़ाता है, जिससे पत्तियां ज्यादा हरी और चौड़ी होती हैं।
ब) औक्सिन (IBA या प्लानोफिक्स / NAA): जड़ों का विकास
- IBA (Indole-3-butyric acid) या प्लानोफिक्स (NAA): ये औक्सिन (Auxin) वर्ग में आते हैं।
- कार्य: ऑक्सिन का मुख्य काम जड़ों का विकास (Root Initiation) करना है। सोयाबीन के 15-20 दिन के पौधे के लिए मजबूत जड़ तंत्र बहुत जरूरी है। IBA या NAA पौधे की प्राथमिक और माध्यमिक जड़ों (Lateral Roots) की लंबाई और संख्या बढ़ाते हैं। जब जड़ें गहरी और मजबूत होंगी, तो पौधा जमीन से पानी और खाद को ज्यादा अच्छे से सोख पाएगा।
स) स्प्रिंजल मिक्स (11 पोषक तत्व)
- इस मिक्स में नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश के साथ-साथ कैल्शियम-मैग्निशियम और महत्वपूर्ण सुक्ष्मपोषकतत्व (Zinc, Iron, Manganese, Boron, Copper, Molybdenum आदि) होते हैं।
- कार्य: जब साइटोकाइनिन और औक्सिन पौधे को तेजी से बढ़ने और कोशिका विभाजन के लिए प्रेरित करते हैं, तब पौधे को तुरंत भोजन और कच्चे माल की जरूरत होती है। यह 11 तत्वों का मिक्स पौधे को वह तुरंत पोषण देता है, जिससे पौधे में कोई विकृति या पोषक तत्वों की कमी नहीं होती।
* यह “ग्रोथ बूस्टर” की तरह कैसे काम करता है?
तकनीकी भाषा में इसे औक्सिन-साइटोकाइनिन का संतुलन (Auxin-Cytokinin Ratio) और सोर्स-सिंक रिलेशनशिप कहते हैं। जिससे संतुलित विकास होता है। औक्सिन नीचे की तरफ जड़ों को बढ़ाता है, और साइटोकाइनिन (6-BA) ऊपर की तरफ तने और शाखाओं को बढ़ाता है। यह पौधे का एक समान और संपूर्ण विकास सुनिश्चित करता है।
* उपयोग करने का सही तरीका:
इस कोम्बिनेशन का पूरा लाभ उठाने के लिए नीचे दिए गए नियमों का पालन करें:
सही मात्रा (Dosage)
- 6-BA अगर मार्केट में उपलब्ध ना हो तो CPPU के उत्पाद जैसे सिंजेटा का बिझोबस या अदमा का नुरिथ ले: इसकी मात्रा बहुत कम रखी जाती है। आमतौर पर 6-BA 4 ग्राम या CPPU – 200 मिली (200 लीटर पानी)।
- IBA अगर मार्केट में उपलब्ध ना हो तो प्लानोफिक्स (NAA): 45 मिली (200 लीटर पानी ) (ज्यादा मात्रा नुकसान कर सकती है, जिससे पत्तियां मुड़ सकती हैं)।
- स्प्रिंजल मिक्स : 1 किलो (200 लीटर पानी)।
*छिड़काव का सही समय और तरीका
- समय: सोयाबीन बोने के ठीक 18-22 दिनों के बीच, जब खेत में पर्याप्त नमी हो।
- मौसम: हमेशा शाम के समय (4 बजे के बाद) या सुबह जल्दी स्प्रे करें। तेज धूप में साइटोकाइनिन और औक्सिन का असर कम हो जाता है और पत्तियां जल सकती हैं।
- पानी की गुणवत्ता: स्प्रे के लिए साफ और मीठे पानी का उपयोग करें। खारे या गंदे पानी में दवाएं बेअसर हो जाती हैं।
*सलाह:
- इस अवस्था में एक अच्छी कीटनाशक (तना मक्खी के लिए) या फफूंदनाशक का प्रयोग जरुर करे।

