रोपाई (Transplanting) के 15 दिन के भीतर यह कोम्बिनेशन (स्प्रिंजल मिक्स (11:10:17 + Ca-13% + Mg-2% + TE) + ह्यूमिक एसिड + IBA + BA) पौधों के शुरुआती विकास, जड़ों के फैलाव और पोषण के लिए एक ‘पावर टॉनिक’ की तरह काम करता है।
इस ड्रेंचिंग (Drenching) से फसलों को मिलने वाले मुख्य लाभ:
- मजबूत और तीव्र रूट डेवलपमेंट (जड़ों का विकास)
- IBA (Indole-3-butyric acid): यह एक शक्तिशाली औक्सिन हार्मोन है, जो रोपाई के बाद मिट्टी में नई और प्राथमिक-द्वितीयक जड़ों (Primary & Secondary roots) के तेजी से विकास को प्रेरित करता है।
- फायदा: इससे पौधे जल्दी से मिट्टी में अपनी पकड़ मजबूत करते हैं और ‘ट्रांसप्लांट शॉक’ (Transplant shock – रोपाई के बाद मुरझाना या रुक जाना) तुरंत दूर होता है।
- कल्लों (Tillers) और शाखाओं का फुटाव
- BA (Benzyladenine / 6-BA): यह एक साइटोकाइनिन (Cytokinin) हार्मोन है जो पौधों में कोशिका विभाजन (Cell division) को तेज करता है और पार्श्व कलिकाओं (Lateral buds) को सक्रिय करता है।
- फायदा: इससे पौधों में शाखाओं और धान जैसी फसलों में कल्लों (Tillers) की संख्या तेजी से बढ़ती है, जिससे पौधा घना और स्वस्थ बनता है।
- स्प्रिंजल मिक्स (11:10:17, कैल्शियम, मैग्नीशियम और सुक्ष्मपोषकतत्व)
- NPK 11:10:17: इसमें मौजूद नाईट्रोजन, फास्फोरस और पोटाश शुरुआती अवस्था में वानस्पतिक वृद्धि (Vegetative growth), ऊर्जा संचार और तने को मजबूती देते हैं।
- कैल्शियम (Ca) और मैग्नीशियम (Mg): कैल्शियम पौधों की नई कोशिकाओं और सेल वॉल (Cell wall) को मजबूत बनाता है, जिससे पौधा रोगों के प्रति सहनशील बनता है। मैग्नीशियम क्लोरोफिल निर्माण और प्रकाश संश्लेषण (Photosynthesis) को तेज करता है जिससे पत्तियां गहरी हरी होती हैं।
- सुक्ष्मपोषकतत्व (Trace Elements – TE): बोरान, जिंक, आयरन आदि मिलकर पौधे की एंजाइमेटिक क्रियाओं को दुरुस्त रखते हैं, जिससे पोषक तत्वों की कमी नहीं होती।
- ह्यूमिक एसिड (Humic Acid): जमीनी सुधार: ह्यूमिक एसिड मिट्टी की भौतिक संरचना में सुधार करता है और मिट्टी को भुरभुरी बनाता है।
- पोषक तत्वों की उपलब्धता: यह मिट्टी में पहले से मौजूद अघुलनशील तत्वों को घोलकर पौधों की जड़ों तक आसानी से पहुँचाने (Chelating effect) का काम करता है।
- रूट जोन का विस्तार: यह जड़ों के आसपास के माइक्रोबियल (सुक्ष्मजीवों) एक्टिविटी को बढ़ाता है जिससे जड़ें अधिक गहराई तक भोजन ग्रहण कर पाती हैं।
मात्रा: प्रती एकड़
- स्प्रिंजल मिक्स: 3 किलो
- हुमिक एसिड: 500 ग्राम
- IBA: 4 ग्राम
- 6 BA: 4 ग्राम

