1.मटर: 10-15 दिन की अवस्था ग्रोथ और फुटाव

मटर: 10-15 दिन की अवस्था ग्रोथ और फुटाव

मटर की फसल में 10-15 दिन की अवस्था बहुत महत्वपूर्ण होती है। इसको, ग्रोथ और बढवार के लिए कुछ ना कुछ देना जरुरी हो जाता है।

  1. फुटाव और ग्रोथ (Branching and Growth)

यह इस कोम्बिनेशन का सबसे बड़ा फायदा है।

  • बायो 20: इसमें मौजूद समान मात्रा में NPK (20:20:20) पौधों को शुरुआती ऊर्जा देते हैं। इसमें मौजूद सीवीड (Seaweed) प्राकृतिक प्लांट ग्रोथ रेगुलेटर का काम करता है, जिससे मटर में अधिक फुटाव (Branching) और जड़ों का विकास तेजी से होता है।
  • किंगफोल जिंक 70: जिंक पौधों में ‘औक्सिन’ (Auxin) हार्मोन के निर्माण में मदद करता है, जो सीधे तौर पर लंबाई और नई कलियों के विकास के लिए जिम्मेदार है।
  1. खरपतवारनाशी के प्रभाव (Herbicide Stress) को कम करना

अगर आपने हाल ही में खरपतवारनाशी का उपयोग भी किया है या आजू बाजु में हुआ है, तो फसल पर अक्सर “पीलासपन” या झटके का असर दिखता है ।

  • यह स्प्रे एक ‘रिकवरी टॉनिक‘ का काम करेगा।
  • सीवीड और सुक्ष्म पोषकतत्व पौधे के मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं, जिससे पौधा खरपतवारनाशी के तनाव से जल्दी बाहर निकल आता है और वापस हरा-भरा हो जाता है।
  1. अन्य प्रमुख लाभ
  • प्रकाश संश्लेषण: जिंक और सूक्ष्मपोषकतत्व क्लोरोफिल बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे पत्तियां चौड़ी और गहरे गहरे रंग की होती हैं।
  • मजबूत नींव: शुरुआती दिनों में मिला पोषण आगे चलकर फूलों की संख्या और फलियों की गुणवत्ता में सुधार करता है।

मात्रा (Dosage)

स्प्रे,

  • बायो 20: 2 मिली प्रति लीटर पानी।
  • किंगफोल जिंक 70: 0.5 मिली प्रति लीटर पानी।

(खेत में पर्याप्त नमी होने पर ही स्प्रे करें, इससे परिणाम बेहतर मिलते हैं।)

 

whatsapp image 2026 04 17 at 2.58.09 pm

bio 20

zinc

Hi
Share

Leave a Comment