कंद का साईज नहीं बढ़ रहा है ?

बेमौसम बारिश या अन्य कारणों की वजह से  प्याज की फसल में जो वानस्पतिक वृद्धि या बढ़वार दिख रही है, वह असल में कंद (Bulb) बनने के लिए नुकसानदेय हो सकती है । क्योंकि सारा भोजन पत्तियों में ही जमा हो रहा है । उसका सही जगह पर याने कंद में जमा होने की प्रक्रिया रुक गई है। तो इस स्थिति में पोषकतत्व प्रबंधन के साथ हारमोन के इस्तेमाल से ‘ वानस्पतिक वृद्धि ‘ को रोककर कंद बनाने की अवस्था की और मोड़ सकते है। इसके लिए पौधे में बहुत तेजी से पोटाश की मात्रा बढानी होगी और साथ में जो भी हारमोन में बदलाव हुए है तो शुगर को कंद की और मोड़ने के लिए पोटाश के साथ मेपेक्वेट क्लोराईड 5% का सुझाव इस स्थिति का सबसे बेहतरीन ‘इलाज’ है।

बारिश के बाद क्या बदलाव हुए हैं और आपको क्या करना चाहिए ?

  1. अत्याधिक ‘वानस्पतिक वृद्धि‘ (Vegetative Growth)

बारिश के पानी में नाईट्रोजन की मात्रा अधिक होती है और साथ में मौसम ठंडा हो जाता हैं।  फसल को अचानक नाईट्रोजन मिलता है, तो पौधा अपनी पूरी ऊर्जा पत्तियां (Vegetative growth) बढ़ाने में लगा देता है, जिससे कंद बनने की प्रक्रिया (Bulbing) धीमी पड़ जाती है।

  • निरिक्षण : अगर पौधा ऊपर से हरा-भरा और बड़ा दिखेगा, लेकिन नीचे कंद छोटा हैं।
  1. मिट्टी में सख्तापन और हवा की कमी

हलकी फुलकी बारिश की वजह से भी मिट्टी सख्त हो जाती है या उसमें पानी भर जाता है। प्याज के कंद को फूलने के लिए भुरभुरी और हवादार मिट्टी की जरूरत होती है। अगर मिट्टी दब गई है, तो कंद को फैलने की जगह नहीं मिलती।

३. प्रकाश की कमी (Photoperiodism)

प्याज एक ऐसी फसल है जीसे कंद बनाने के लिए लंबे दिन और अच्छी धूप की जरूरत होती है। अगर बारिश के कारण मौसम लगातार बादलों से घिरा हुआ है, तो प्रकाश संश्लेषण (Photosynthesis) कम होने से कंद का विकास रुक जाता है।

तो इसके लिए छिडकांव मे,

1. मेपेक्वेट क्लोराईड 5%:

यह एक प्लांट ग्रोथ रेगुलेटर (PGR) है। जब बारिश की वजह से जिबरेलिन (Gibberellin) या अन्य ग्रोथ हार्मोन बढ़ जाते है, तो पौधा सिर्फ लंबाई बढ़ाता है। मेपेक्वेट क्लोराईड इसे रोककर पौधे की ऊर्जा को नीचे की तरफ ढकेलता (स्थानांतरीत) है।

  • फायदा : इससे गर्दन (Neck) पतली होती जाती है और कंद का साईज ठोस और बड़ा बनने लगता है।
2. पोटाश (K) और शुगर का ट्रान्सफर

पोटाश ‘शुगर’ को पत्तियों से कंद में भेजने का काम करता है।

  • विकल्प: आप सिक्वेंशीयल 2 (10–20-40+ सुक्ष्म पोषकतत्व) का उपयोग करें। इसमें मौजूद पोषकतत्व कोम्बिनेशन प्याज के आकार, रंग और भंडारण क्षमता (Shelf life) के लिए फायदेमंद हैं।
  • इसके साथ अतिरिक्त बोरान (20%) पोटाश की कार्यक्षमता को बढ़ा देता है और कंद को फटने (Splitting) से रोकता है।

स्प्रे:

  • मेपेक्वेट क्लोराईड (5%)  – 1.5 मिली प्रति लीटर पानी
  • सिक्वेंशीयल 2 – 2 मिली प्रति लीटर पानी
  • बोरान (20%) – का 1 ग्राम प्रति लीटर पानी

(इसके साथ अवस्था के अनुसार कीट एवं फफुंद का प्रभाव देखकर अन्य कीटनाशक या फफुंदनाशक इसके साथ मिला सकते है।)

02b62348 498b 4c6c 9e00 4ecf1b2c7c61  8875e5ca fd82 4e98 a1c5 513571420d3d  4c9f18a1 2876 4d20 a6a2 a5b6d316d6d7

Hi
Share

Leave a Comment