आलू की खेती में अंकुरण के 35 दिन बाद का समय बेहद निर्णायक और अहम होता है। यह वह संवेदनशील अवस्था है जब पौधा अपनी वानस्पतिक वृद्धि (Vegetative Growth) पूरी कर रहा होता है और जमीन के भीतर कंद निर्माण (Tuber Initiation) की प्रक्रिया तेजी से शुरू होती है। इस टर्निंग पॉइंट पर दिया गया सही और संतुलित पोषण ही तय करता है कि आपको बंपर पैदावार मिलेगी या नहीं।
आइए इस अवस्था में क्या देना चाहिए इसका विस्तृत विश्लेषण करते हैं:
- जमीन से पोषण: ओमेक्स 14:48:00 (NPK 14:48:00)
- भूमिका: इसके फ़ोर्मूलेशन में नाईट्रोजन और उच्च मात्रा में फास्फोरस (48%) होता है।
- फायदा: इस अवस्था में फास्फोरस जमीन के नीचे जड़ों के विकास को बढ़ावा देता है और आलू की संख्यात्मक वृद्धि (Tuber Count) बढ़ाने में मदद करता है। यह पौधों को शुरुआती ऊर्जा प्रदान करता है ताकि वे कंदों का भार उठाने के लिए मजबूत हो सकें।
- छिड़कांव: डीपी 98 + कैलमेक्स गोल्ड
- डीपी 98 NPK (6:37:17): इसमें फास्फोरस और पोटाश की अच्छी मात्रा होती है। यह आलू के आकार को बढ़ाने, उन्हें ठोस और वजनदार बनाने तथा स्टार्च के संचय में सीधा योगदान देता है।
- कैलमेक्स गोल्ड (कैल्शियम + अमिनो एसिड + मैग्नीशियम + सुक्ष्मपोषकतत्व):
- कैल्शियम: जमीन के अंदर तेजी से बन रही आलू की नई कोशिकाओं की दीवारों (Cell Walls) को मजबूत करता है, जिससे आलू का आकार सुंदर और रोग-मुक्त बनता है।
- मैग्नीशियम और सुक्ष्मपोषकतत्व: पौधे के क्लोरोफिल को सक्रिय रखते हैं, जिससे पत्तियां गहरी हरी बनी रहती हैं (हरापन) और प्रकाश संश्लेषण (Photosynthesis) की प्रक्रिया तेज होती है।
- अमिनो एसिड: पौधे को तनावमुक्त रखता है और पोषक तत्वों को तेजी से अवशोषित करने में मदद करता है।
इससे
- कंदों की संख्या और गुणवत्ता में वृद्धि: फास्फोरस और पोटाश के मेल से आलू की संख्या बढ़ती है और वे अंदर से खोखले होने से बचते हैं।
- मजबूत नई कोशिकाएं: कैल्शियम की पूर्ति से आलू का छिलका मजबूत होता है और भंडारण क्षमता (Shelf Life) बढ़ती है।
- पिलासपन में कमी: मैग्नीशियम और सुक्ष्मपोषक तत्वों के कारण पौधे लंबे समय तक स्वस्थ और हरे-भरा बने रहते हैं, जिससे भोजन निर्माण तेजी से होता है।
मात्रा:
छिड़कांव:
- डीपी 98: 2 प्रती लीटर पानी
- कैलमेक्स गोल्ड: 1 प्रती लीटर पानी
जमीन से,
- ओमेक्स 14:48:00: 4 किलो प्रती एकड़ ( किसी भी खाद या बालू रेत में मिलाके डाले)



