आलु की फसल में 15वें दिन यह खाद और स्प्रे देकर करें बंपर फुटाव की शुरुआत।

अंकुरण के 15 दिन बाद आलु की फसल एक ऐसे पड़ाव पर होती है जहाँ उसकी बढ़वार, जड़ों का फैलाव और शाखाओं का याने कल्ले फूटना तय होता है। इस नाज़ुक समय पर अगर पौधे को सही खुराक न मिले, तो ग्रोथ रुक जाती है। इस चरण को पूरी तरह बूस्ट देने के लिए DP 98 (6:37:17) और 6-BA हार्मोन का स्प्रे, साथ ही ज़मीन से हेनीग सोल्युशन (11:44:11) का इस्तेमाल आपकी फसल की कायापलट कर देता है। आइए जानते है इसके लाभ,

  1. फास्फोरस की तत्काल और सटीक पूर्ति (DP 98 – 6:37:17):
    • इस स्प्रे में पोटाश और उच्च मात्रा में फास्फोरस होता है, जो 15 दिन की फसल को तुरंत ऊर्जा देता है। यह आलू की अंदरूनी मेटाबोलिज्म (Metabolism) क्रिया को तेज करता है जिससे पत्तियां और तना तेजी से मजबूत होते हैं।
  2. 6-BA (हार्मोन) फुटाव और शाखाओं का विकास:
    • 6-BA एक शक्तिशाली साइटोकिनिन (Cytokinin) हार्मोन है। यह पौधे के अंदर हार्मोनल बदलाव करके मुख्य तने की बड़वार को नियंत्रित करता है और पार्श्व शाखाओं (Lateral Shoots/फुटाव) को तेजी से बाहर धकेलता है। जितने अधिक स्वस्थ फुटाव होंगे, आगे चलकर पौधे पर आलू (कंद) की संख्या उतनी ही शानदार बैठेगी। इसका फास्फोरस के साथ कोम्बिनेशन बेहतरीन फुटाव लाता है साथ ही हरापन बनाए रखता है ।
  3. ज़मीन से ‘हेनीग सोल्युशन’ (11:44:11 + IPE तकनीक) का कमाल:
    • जब आप इसे ज़मीन से देते हैं, तो इसमें मौजूद विगर की IPE तकनीक मिट्टी में पहले से फँसे फास्फोरस को खोलकर पौधे को उपलब्ध कराती है और नए फास्फोरस को ‘लॉक’ होने से बचाती है। इससे जमीन के भीतर पोषण का भंडार हमेशा चालू रहता है।
  4. सफ़ेद जड़ों (White Roots) का विकास:
    • फास्फोरस और संतुलित पोषण का यह कोम्बिनेशन आलू की सफेद और सक्रिय जड़ों (Active White Roots) का जाल बहुत तेजी से फैलाता है। जितनी ज्यादा सफेद जड़ें होंगी, पौधा उतनी ही ताकत से खाद और पानी ज़मीन से खींच पाएगा।
  5. फसल की शारीरिक क्रियाओं (Physiological Activities) में तेज़ी:
    • यह पूरा कॉम्बिनेशन पौधे के आंतरिक तापमान, पानी के संचरण और प्रकाश संश्लेषण की गति को इतना बढ़ा देता है कि पौधा किसी भी तरह के शुरुआती तनाव को आसानी से पार कर जाता है और उसकी ग्रोथ बुलेट ट्रेन की रफ्तार से आगे बढ़ती है।

मात्रा :

छिड़कांव:

  • डीपी 98: 2 मिली प्रती लीटर पानी
  • 6 BA: 4 ग्राम 200 लीटर पानी (ध्यान रखे: इसकी मात्रा 200 लीटर पानी के लिए है )

जमीन से

  • हेनीग सोल्युशन: 4 किलो प्रती एकड़

dp 98

henning

Hi
Share

Leave a Comment