दानेदार खाद (DAP, SSP, 10:26:26) का पूरा फायदा क्यों नहीं मिलता और इसे कैसे सुधारें?

जब हम खेतों में DAP, SSP, 10:26:26 या 12:32:16 जैसे दानेदार खाद डालते हैं, तो हमें लगता है कि फसल को तुरंत ताकत मिल जाएगी। लेकिन ज़मीन की मिट्टी और रसायनों की प्रतिक्रिया के कारण इन खादों में मौजूद फास्फोरस (Phosphorus) का एक बड़ा हिस्सा मिट्टी में जाकर चिपक (Fix) जाता है।

परिणाम यह होता है कि पौधे इस जकड़े हुए फास्फोरस को आसानी से ले नहीं पाते, और हमारा डाला हुआ महंगा खाद ज़मीन में ही बेकार पड़ा रहता है।

इस समस्या का पक्का समाधान: ‘हेनीग सोल्युशन‘ (Hennig Solution) और उसकी IPE तकनीक

इस पुरानी समस्या से निपटने के लिए आधुनिक तकनीक आ चुकी है— विगर कंपनी की IPE तकनीक (Increased Phosphate Efficiency)। इसी उन्नत तकनीक से तैयार ‘हेनीग सोल्युशन‘ (NPK 11:44:11) किसानों के लिए बेहद मददगार साबित हो रहा है।

आइए आसान भाषा में समझें कि यह कैसे काम करता है:

  • जमीन में फिक्स फास्फोरस को एक्टिव करना: ज़मीन के अंदर सालो-साल से जो फास्फोरस फिक्स होकर बेकार पड़ा है, यह तकनीक उसे घोलकर दोबारा पौधों की जड़ों के लिए उपलब्ध कराती है।
  • नए खाद को बर्बाद होने से रोकना: जब आप नया दाणेदार खाद खेत में देते हैं, तो यह तकनीक उसे मिट्टी में जकड़ने (Fix होने) से रोकती है।
  • जड़ों का जोरदार विकास: शुरुआती दिनों में जब पौधे को भरपूर फास्फोरस मिलता है, तो उसकी जड़ें बहुत मजबूत और गहरी होती हैं, जिससे पौधे की ग्रोथ शानदार होती है।
  • अन्य पोषक तत्वों को बढ़ाना: इसके उपयोग से ज़मीन में बंद पड़े दूसरे सुक्ष्मपोषकतत्व (Micronutrients) भी पौधों को मिलने लगते हैं।
  • नए डाले जाने वाले खाद की सुरक्षा करना: जब आप इसके साथ नया खाद देते हैं, तो IPE तकनीक एक सुरक्षा कवच की तरह काम करती है। यह नए फास्फोरस को मिट्टी के तत्वों (कैल्शियम/आयरन) के साथ मिलने और चिपकने नहीं देती। इससे आप जो भी नया खाद डालते हैं, उसकी शत-प्रतिशत ताकत पौधे तक पहुंचती है।

इससे किसानों को क्या फायदे मिलते हैं?

  • खाद की ताकत दोगुनी: कम खाद में भी आपको बेहतरीन परिणाम मिलते हैं क्योंकि एक-एक दाने का सही इस्तेमाल होता है।
  • पैसों की बचत: ज़मीन में पहले से मौजूद खाद का उपयोग होने से बाहर से बार-बार ज्यादा खाद डालने का खर्च बचता है।
  • बेहतर पैदावार: फसल की हरियाली, फुटाव और पैदावार में साफ अंतर दिखाई देता है।

मात्रा:

हेनीग सोल्युशन: 4 किलो प्रती एकड़  (एकड़ के बसल दानेदार खाद के साथ )

henning 730x1024

Hi
Share

Leave a Comment