स्ट्रौबेरी की फसल जब 30 से 35 दिन की नाजुक अवस्था में पहुँचती है, तो यह उसके जीवन चक्र का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। इस समय पौधा अपनी वानस्पतिक वृद्धि (Vegetative Growth) यानी केवल पत्तियाँ और तने बढ़ाने की प्रक्रिया को धीमा कर देता है, और अपनी सारी ऊर्जा फूल और फल बनाने (Reproductive Stage) की ओर मोड़ देता है।
इस महत्वपूर्ण बदलाव के दौरान पौधे को सामान्य पानी या साधारण खाद के मुकाबले अत्यंत सटीक और उच्च-स्तरीय पोषण की आवश्यकता होती है। यदि इस चरण में जरा भी पोषण की कमी रह जाए, तो कलियों का विकास रुक जाता है, फूल बिना फल बने झड़ने लगते हैं, या विकसित होने वाले फल कमजोर और विकृत रह जाते हैं।
- डीपी 98 (NPK 6:37:17) – छिड़काव
तत्व: नाईट्रोजन (6%), फास्फोरस (37%), और पोटाश (17%)।
- कार्य और लाभ:
- इसमें मौजूद 37% फास्फोरस पौधे की जड़ों को मजबूत बनाता है और कलियों के विकास को प्रेरित करता है, जिससे पौधे पर भरपूर मात्रा में फूल आते हैं।
- पोटाश (17%) पौधों में ऊर्जा का संचार करता है जिससे कमजोर फूल गिरते नहीं हैं और बेहतर फल सेट होते हैं।
- कैलमेक्स गोल्ड (छिड़काव)
तत्व: कैल्शियम, मैग्नीशियम, अमीनो एसिड और सुक्ष्मपोषकतत्व (Trace Elements)।
- कार्य और लाभ:
- कैल्शियम फलों की कोशिकाओं की दीवारों (Cell Walls) को मजबूत करता है, जिससे फूलों और फलों का सड़ना तथा फटना कम होता है।
- कैल्शियम के बढ़ने से फलों की गुणवत्ता, चमक और भंडारण क्षमता (Shelf Life) में जबरदस्त सुधार होता है।
- अमीनो एसिड पोषक तत्वों को पौधे के अंदर तेजी से सोखने (Rapid Absorption) में मदद करता है और पौधे को मौसमी तनाव से बचाता है।
- मैग्नीशियम और सुक्ष्मपोषकतत्व प्रकाश संश्लेषण को तेज करके पौधे को स्वस्थ रखते हैं।
- लिबीग (6:24:36 + मैग्नीशियम) — ड्रिप
तत्व: नाईट्रोजन (6%), फास्फोरस (24%), पोटैशियम (36%) और मैग्नीशियम।
- कार्य और लाभ:
- ड्रिप के माध्यम से मिलने वाला फास्फोरस (24%) और पोटैशियम (36%) सीधे जड़ों तक पहुँचकर पोषण प्रदान करता है।
- इससे पौधे को निरंतर ऊर्जा मिलती है जिससे एकसमान आकार के स्वस्थ फल लगते हैं।
- इसमें मौजूद मैग्नीशियम क्लोरोफिल निर्माण को बढ़ावा देता है, जिससे पौधे की पत्तियाँ हरी-भरी रहती हैं और फल तेजी से बढ़ते हैं।
यह संपूर्ण कोम्बिनेशन स्ट्रौबेरी की फसल को वानस्पतिक वृद्धि से निकालकर पूर्ण रूप से फूल और फल विकास अवस्था में मजबूत बनाता है, जिससे बंपर पैदावार और उच्च गुणवत्ता वाले फल प्राप्त होते हैं।
मात्रा:
छिड़कांव:
- डीपी 98: 2 मिली प्रती लीटर पानी
- कैलमेक्स गोल्ड: 2 मिली प्रती लीटर पानी
ड्रिप:
लिबीग: 4 किलो प्रती एकड़



