खीरे की फसल जब लगातार तुड़ाई के चरण में होती है, तो पौधे पर सबसे ज्यादा दबाव रहता है। लगातार फल देने के कारण पौधा कमजोर होने लगता है, जिससे फलों की चमक, आकार और संख्या घटने लगती है। इस समस्या से निपटने और खेत से लगातार मोटा मुनाफा कमाने के लिए दो सबसे महत्वपूर्ण मैनेजमेंट इस प्रकार हैं:
1) हर 12 दिन के अंतराल से ‘कैलमेक्स गोल्ड‘ का फोलियर स्प्रे (छिड़काव)
- क्या है इसमें: कैल्शियम + अमीनो एसिड + मैग्नीशियम + सुक्ष्मपोषकतत्व।
- यह क्यों जरूरी है और इसके लाभ:
- फलों का सही आकार: कैल्शियम पौधे की कोशिका भित्ति (Cell Wall) को मजबूत करता है, जिससे खीरे टेढ़े-मेढ़े नहीं निकलते और एकदम सीधे, आकर्षक व बाजार-योग्य बनते हैं।
- तनाव मुक्ति: अमीनो एसिड लगातार तुड़ाई के कारण पौधे पर आने वाले शारीरिक तनाव को दूर करता है।
- हरियाली और ताकत: मैग्नीशियम और सुक्ष्मपोषकतत्व पत्तियों को हरा-भरा रखते हैं, जिससे प्रकाश संश्लेषण तेज होता है और पौधे की ऊर्जा बनी रहती है।
2) हर तुड़ाई के बाद: अल्बर्ट सोल्युशन, जेरार्ड सोल्युशन और हेनीग सोल्युशन का ड्रिप मैनेजमेंट
- मात्रा: 3 किलो प्रति एकड़ (हर तुड़ाई के तुरंत बाद).
- नियम: इन्हें एक के बाद एक (रोटेशन में) चलाना है।
- इन तीनों का चमत्कारी लाभ:
- लगातार नए फूल और फल: हर तुड़ाई के बाद पौधे को तुरंत रिकवरी और ताकत की जरूरत होती है। ये खाद पौधे को अगले चरण के लिए तुरंत ऊर्जा देते हैं, जिससे फूलों की संख्या तेजी से बढ़ती है।
- पोषकतत्वों की कमी दूर: इनमें मौजूद मुख्य (NPK), द्वितीयक (Magnesium, Sulfur) और सुक्ष्मपोषकतत्व पौधे की जड़ों को मजबूत करते हैं और मिट्टी से भोजन खींचने की क्षमता बढ़ाते हैं।
- फलों की गुणवत्ता और वजन: हर तुड़ाई के बाद खेत में पोषण की कमी नहीं होती, जिससे खीरे का वजन, चमक और साइज हमेशा एक समान और बेहतरीन बना रहता है।
अगर आप अपनी खीरे की फसल से आखिर तक बिना क्वालिटी गिरे बंपर पैदावार चाहते हैं, तो:
- हर 12 दिन पर ‘कैलमेक्स गोल्ड ‘ का स्प्रे जारी रखें।
- हर तुड़ाई के बाद अल्बर्ट सोल्युशन, जेरार्ड सोल्युशन और हेनीग सोल्युशन में से एक सखाद (3 किलो/एकड़) ड्रिप से जरूर दें।




