खीरे की तुड़ाई के समय पोषक तत्वों का सही प्रबंधन और खुराक:

57 दिन की खीरे की फसल इस समय लगातार तुड़ाई (Harvesting Stage) के चरण में है। इस अवस्था में पौधा फल देने के कारण सबसे अधिक तनाव में होता है, क्योंकि उसे लगातार पोषक तत्वों की जरूरत होती है और इसी कारण से साईंज, चमक या आकार मिल नही पाता।

इस छिड़काव (Foliar Spray) और जमीन से (Soil Application) पोषकतत्वों का प्रबंधन जरुरी होता है:

  1. मुख्यपोषकतत्व
  • पोटाश  [सिक्वेन्शियल 2 (40%) और जेरार्ड सोल्युशन (40%) में]:
    • भूमिका: तुड़ाई के चरण में पोटेशियम सबसे महत्वपूर्ण तत्व है। यह खीरे के आकार, वजन, चमक और गुणवत्ता को बढ़ाने में मुख्य भूमिका निभाता है। यह पौधे को तुड़ाई के कारण होने वाले शारीरिक तनाव (Stress) से बचाता है और पौधे की ताकत को बनाए रखता है।
  • फास्फोरस [सिक्वेन्शियल 2 (20%) और जेरार्ड (8%) में]:
    • भूमिका: इस अवस्था में फास्फोरस नई फूलों की बहार (New Flowering Flushes) लाने में मदद करता है, जिससे पौधे पर लगातार नए फूल और छोटे फल बनने लगते हैं और तुड़ाई का सिलसिला जारी रहता है।
  • नाईट्रोजन [सिक्वेन्शियल 2 (10%) और जेरार्ड (5%) में]:
    • भूमिका: कम मात्रा में नाईट्रोजन पौधे की पुरानी ऊर्जा को बनाए रखने, नई पत्तियों को सहारा देने और प्रकाश संश्लेषण (Photosynthesis) की प्रक्रिया को चालू रखने का काम करती है ताकि पौधा कमजोर न पड़े।
  1. द्वितीयक पोषक तत्व (Secondary Nutrients: Mg, S)
  • मैग्नीशियम [छिड़काव और जमीन दोनों से]:
    • भूमिका: लगातार तुड़ाई के कारण पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं। मैग्नीशियम क्लोरोफिल (हरित लवक) का मुख्य हिस्सा होने के कारण पत्तियों को हरा-भरा रखता है, जिससे पौधे की भोजन बनाने की क्षमता कम नहीं होती।
  • सल्फर (Sulfur – S) [जेरार्ड सोल्युशन में]:
    • भूमिका: यह पौधों में प्रोटीन संश्लेषण और जरूरी एन्जाईमों को सक्रिय करने में मदद करता है। सल्फर फसल की गुणवत्ता में सुधार करता है और पौधे की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत रखता है।
  1. सुक्ष्मपोषकतत्व (Micronutrients)
  • सुक्ष्मपोषकतत्वों की भूमिका (सिक्वेन्शियल 2 में):
    • भूमिका: बोरान, जिंक, आयरन और मैन्गेनीज जैसे सुक्ष्मतत्व परागण क्रिया को बेहतर बनाते हैं, फूलों को झड़ने से रोकते हैं और फलों की सेटिंग (Fruit Setting) को मजबूत करते हैं। यह सुनिश्चित करते हैं कि पौधे का आंतरिक मेटाबोलिज्म सुचारू रूप से चलता रहे।

मात्रा:

छिड़कांव:

  • सिक्वेन्शियल 2: 2 मिली प्रती लीटर पानी

ड्रिप:

  • जेरार्ड सोल्युशन: 4 किलो प्रती एकड़

sequ2

gerard

Hi
Share

Leave a Comment