खीरे की फसल में अंकुरण के ठीक तीसरे दिन बायो 20 और किंगफ़ोल ज़िंक 70 के इस शुरुआती स्प्रे मुख्य रूप से जड़ विकास, ग्रोथ और शुरुवाती नुट्रिशन उपलब्ध कराता हैं। आइए इसके फायदों को विस्तार से समझते हैं:
- पौधे बनते हैं ताकतवर और मजबूत (बायो 20)
- मजबूत तना (Sturdy Stem): अंकुरण के बाद शुरुआती 3 से 5 दिन पौधे की जान होते हैं। इस समय मिलने वाला संतुलित NPK (20:20:20) और सीवीड़ (Seaweed) पौधे को तुरंत ऊर्जा देता है। इससे तना कमजोर या लंबा (Leggy) होने की बजाय मोटा और मजबूत बनता है, जिससे पौधा आसानी से गिरता नहीं है।
- कोशिका विभाजन (Cell Division): इसमें मौजूद हॉर्मोन और पोषक तत्व नई कोशिकाओं के बनने की प्रक्रिया को तेज करते हैं, जिससे पौधे की वानस्पतिक वृद्धि सही दिशा में शुरू होती है।
- सफेद जड़ों (White Roots) का तेजी से विकास
- जड़ों का जाल: किंगफ़ोल ज़िंक 70 (जिंक औक्साइड) और बायो 20 का यह कोम्बिनेशन जड़ों के लिए टॉनिक का काम करता है। इससे मिट्टी के अंदर अनगिनत बारीक सफेद जड़ें (White Roots) तेजी से फूटती हैं।
- पोषण का अवशोषण: सफेद जड़ें ही पौधे का मुंह होती हैं जो जमीन से खाद और पानी खींचती हैं। जितनी अधिक सफेद जड़ें होंगी, पौधा उतनी ही तेजी से भोजन लेगा और उसकी ग्रोथ उतनी ही शानदार होगी।
- तनाव से लड़ने की क्षमता (Stress Tolerance)
- पर्यावरणीय तनाव से सुरक्षा: अंकुरण के तुरंत बाद नन्हे पौधे बहुत नाजुक होते हैं। तापमान में अचानक उतार-चढ़ाव (जैसे बहुत ज्यादा गर्मी या ठंड), हवा का दबाव, या मिट्टी में नमी की कमी जैसे पर्यावरणीय तनाव पौधे को झटका दे सकते हैं।
- रोग प्रतिरोधक क्षमता: इस स्प्रे में मौजूद जिंक और सुक्ष्मपोषकतत्व पौधे की आंतरिक रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immune System) को मजबूत करते हैं, जिससे पौधा शुरुआती झटकों को आसानी से झेल जाता है और उसकी ग्रोथ रुकती नहीं है।
छिड़कांव मात्रा:
- बायो 20 (NPK 20:20:20 + सुक्ष्म पोषक तत्व + सीवीड़ + हार्मोन): 2 मिली प्रती लीटर पानी
- किंगफ़ोल ज़िंक 70 (जिंक ऑक्साइड): 5 मिली प्रती लीटर पानी
(इसमे अप उपलब्धता के अनुसार हल्का फफूंदनाशक मिला सकते है)


