केला रोपाई के समय शुरुआती देखभाल: जड़ उपचार, पोषण प्रबंधन और सुरक्षात्मक उपाय

केले के पौधों की रोपाई से पहले और शुरुआती अवस्था में बायो-20 (NPK 20:20:20 + सुक्ष्मपोषकतत्व + सीवीड / हार्मोन्स), किंगफोल जिंक 70 और साफ फफूंदनाशक (Fungicide – Carbendazim + Mancozeb) का सही उपयोग पौधों को रोपाई के झटके (Transplant Shock) से बचाता है और उनकी जड़ों एवं तनों का विकास तेजी से करता है।

रोपाई से पहले और तुरंत बाद की विस्तृत योजना नीचे दी गई है:

  1. रोपाई से ठीक पहले (12 घंटे पहले या तुरंत लगाते समय): (Root Dip)

खेत में गड्ढे में पौधा उतारने से ठीक पहले पौधों के जड़ों को याने ट्रे को विशेष घोल में उपचारित करें:

  • घोल बनाने की विधि: 10 लीटर पानी में  20 ग्राम साफ फफूंदनाशक (कार्बेडेजीम + मैंकोजेब) और साथ में 20 मिली बायो 20 को मिलाएं।
  • उपचार: पौधों की जड़ों को याने ट्रे को इस घोल में डुबोकर निकाले।
  • फायदा: इससे नर्सरी से आए पौधों को फंगस, कॉलर रॉट (जड़ सड़न) और मिट्टी जनित बीमारियों से सुरक्षा मिलती है, साथ ही बायो 20 में मौजूद सीवीड (Seaweed) जड़ों को तुरंत ऊर्जा देता है।
  1. मुख्य खेत में रोपाई का तरीका और समय
  • सही समय: रोपाई हमेशा देर शाम को या ठंडे मौसम में सुबह के वक्त करें ताकि तेज धूप से पौधे मुरझाएं नहीं।
  • रोपाई: तैयार किए गए गड्ढे में पौधे को सीधा रखकर चारों तरफ से उपजाऊ मिट्टी और खाद के मिश्रण से अच्छी तरह दबा दें, ताकि हवा न जाए।
  1. रोपाई के तुरंत बाद: पहला ड्रेंचिंग (Root Zone Application)

पौधा लगाने के तुरंत बाद उसकी जड़ों के पास पानी देना जरूरी है, जिसमें पोषण और सुरक्षा दोनों का ध्यान रखा जाए:

  • घोल: एक ड्राम (200 लीटर पानी) में:
    • रोको फफूंदनाशक: 400 ग्राम
    • बायो 20: 500 मिली
    • किंगफोल जिंक 70: 100 मिली (जिंक की पूर्ति और शुरुआती जड़ों के विकास के लिए)
  • इस्तेमाल: इस मिश्रण को प्रति पौधे के हिसाब से लगभग 200 मिली जड़ के पास डाले (Drenching करें)। इससे मिट्टी के अंदर पौधों की पकड़ मजबूत होगी और शुरुआती झटके से बचाव होगा।
  • बायो 20 में NPK 20:20:20 है और सुक्ष्म पोषकतत्व भी है इसलिए अलग से NPK 19:19:19 देने की जरुरत नही है।
  1. रोपाई के 10 से 15 दिन बाद: पहली फोलियर स्प्रे (Foliar Spray)

जब पौधा खेत में नई पत्तियां निकालना शुरू कर दे और उसकी जड़ें स्थापित हो जाएं, तब ऊपर से छिड़काव करें:

  • मात्रा (प्रति लीटर पानी के लिए):
    • Bio-20 (NPK 20:20:20 + सुक्ष्म पोषक तत्व + हार्मोन): 2 मिली प्रति लीटर पानी
    • Kingfol Zinc 70: 1 मिली प्रति लीटर पानी
    • साफ फफूंदनाशक: 2 ग्राम प्रति लीटर पानी (सुरक्षात्मक स्प्रे के रूप में)
  • छिड़काव: इसे पंप की मदद से पौधों की पत्तियों पर अच्छी तरह छिड़क दें।
  • फायदा: बायो 20 में मौजूद एनपीके और सीवीड हार्मोन पौधे की वानस्पतिक वृद्धि (Vegetative growth) को तेजी से बढ़ाएंगे, जबकि किंगफोल जिंक 70 पत्तियों में क्लोरोफिल और प्रोटीन्स का निर्माण तेज करेगा, जिससे केले के पौधे की चमक और ग्रोथ बेहतरीन होगी।

bio 20

zinc

Hi
Share

Leave a Comment