डीपी 98, मायक्रोमैक्स और मार्क सोल्युशन (कैल्शियम-बोरान) से पाएं भारी कलियां और मजबूत पौधा

गेंदे की फसल में 30वां दिन एक बेहद निर्णायक मोड़ होता है। इस समय पौधा वानस्पतिक वृद्धि (Vegetative Stage) को पूरा करके कलियां बनने और पुष्पन पूर्व अवस्था (Pre-flowering Stage) में प्रवेश कर रहा होता है।

इस अवस्था में पत्तियों पर छिड़काव और जड़ों में ड्रिप का यह कोम्बिनेशन फसल को मजबूती देने और कलियों की संख्या बढ़ाने के लिए अत्यंत सटीक है।

1. छिड़काव:

पत्तियों पर छिड़काव करने से पोषकतत्व तुरंत अवशोषित होकर पौधे की क्रियाओं को गति प्रदान करते हैं,

डी पी 98 (NPK 6:37:17):

  • उच्च फास्फोरस (37%): 30वें दिन फास्फोरस की उच्च मात्रा नई कलियों के निर्माण (Bud Initiation) को प्रेरित करती है और फूलों के डंठल को मजबूत बनाती है।
  • पोटाश (17%): आने वाले समय में बनने वाली कलियों और फूलों के आकार, वजन और चमकीले रंग के लिए अग्रिम पोषण प्रदान करता है।
  • नाईट्रोजन (6%): पौधे में हल्का हरापन और वानस्पतिक संतुलन बनाए रखता है ताकि पौधा कमजोर न पड़े।

मायक्रोमैक्स (मैग्नीशियम + सुक्ष्मपोषकतत्व):

    • मैग्नीशियम (Mg): पत्तियों में क्लोरोफिल के स्तर को उच्चतम स्तर पर ले जाता है, जिससे पौधा भोजन बनाने की प्रक्रिया तेज कर देता है।
    • सुक्ष्मपोषकतत्व (Zinc, Boron, Iron, Manganese, etc.): कलियों को झड़ने से रोकते हैं और पौधों की इम्युनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) बढ़ाकर तनाव से बचाते हैं।

2.ड्रिप:

जड़ों के पास मार्क सोल्युशन  बोरोनेटेड कैल्शियम नाईट्रेट की ड्रेंचिंग से मुख्य शारीरिक फायदे निम्नलिखित हैं:

  • कलियों का सड़ना व गिरना रोकना (बोरॉन का प्रभाव): बोरोनेटेड कैल्शियम में मौजूद बोरान कोशिका विभाजन और परागण (Pollination) की प्रक्रिया को सुचारू बनाता है। इससे छोटी कलियां काली पड़कर सूखती नहीं हैं।
  • तने और कलियों के डंठल की मजबूती (कैल्शियम का प्रभाव): कैल्शियम पौधे की कोशिका भित्ति (Cell Wall) को कठोर और मजबूत बनाता है। इससे पौधा भारी फूलों का भार सहन कर पाता है और तना या शाखाएं टूटती नहीं हैं।
  • तुरंत उपलब्ध नाईट्रोजन (नायट्रेट रूप): इसमें मौजूद नाइट्रेट नाइट्रोजन जड़ों द्वारा तुरंत अवशोषित होकर पौधे को हरा-भरा और स्वस्थ बनाए रखती है।

3.उपयोग की सही मात्रा

छिड़काव:

  • डी पी 98: 2 मिली प्रती लीटर पानी
  • मायक्रोमैक्स: 1 मिली प्रती लीटर पानी

(छिड़काव में जरुरत के हिसाब से कीटनाशक या फफूंदनाशक मिला सकते है।)

ड्रिप:

मार्क सोल्युशन : 5 किलो प्रती एकड़

dp 98

micromax

 

marc

Hi
Share

Leave a Comment