मक्का की फसल में 40 से 50 दिन का चरण बेहद संवेदनशील और निर्णायक होता है। इस अवस्था में पौधा तेजी से बड़वार पर होता है, नर मंजरी (Tassel) और मादा फूल (Silk/Cob) निकलने की तैयारी हो रही होती है, और पौधे को सबसे ज्यादा ताकत की जरूरत होती है।
इस महत्वपूर्ण समय पर कैल्सियम, बोरान, अमीनो एसिड और अन्य सुक्ष्मपोषकतत्वों का सही संयोजन देने से फसल की सेहत और उत्पादन में जबरदस्त सुधार होता है।
**केलमैक्स गोल्ड (कैल्शियम + अमीनो एसिड + सुक्ष्मपोषकतत्व) के लाभ
जब आप 40-50 दिन की मक्का पर केलमैक्स गोल्ड का स्प्रे करते हैं, तो पौधे को तुरंत पोषण मिलता है:
- मजबुत तना और तना सड़न (Stalk Rot) से बचाव: इसमें मौजूद कैल्शियम मक्का की सेल वॉल (Cell Wall) यानी कोशिकाओं की दीवारों को मजबूत बनाता है। इससे तना सख्त होता है, जिससे तेज हवा या बारिश में मक्का के पौधे के गिरने (Lodging) का खतरा खत्म हो जाता है।
- तनाव से सुरक्षा (Stress Tolerance): इस अवस्था में यदि तापमान अचानक बढ़ जाए या नमी कम हो (Dry Spell), तो इसमें मौजूद अमीनो एसिड पौधे को मौसमी तनाव से लड़ने की अद्भुत शक्ति देता है और पौधे की ग्रोथ रुकने नहीं देता।
- फूलों और परागण में सुधार: सुक्ष्मपोषकतत्व और कैल्शियम मिलकर नर और मादा फूलों के विकास को बेहतर बनाते हैं, जिससे भुट्टों में दाने बैठने की क्षमता अधिकतम हो जाती है।
- पत्तियों की हरियाली और ऊर्जा: पत्तियां चौड़ी और गहरी हरी रहती हैं, जिससे फोटोसिंथेसिस (प्रकाश संश्लेषण) की प्रक्रिया तेज होती है और भुट्टों को भरपूर भोजन मिलता है।
**मार्क सोल्युशन (बोरोनेटेड कैल्शियम नाईट्रेट) के लाभ
यदि आप इस अवस्था में जमीन के रास्ते (ड्रिप सिंचाई या खाद के साथ मिलाकर) बोरोनेटेड कैल्शियम नाइट्रेट देते हैं, तो जड़ और पौधे को नीचे से जो ताकत मिलती है, उसके मुख्य लाभ निम्नलिखित हैं:
- जड़ों का विकास: कैल्शियम और नाईट्रेट नाईट्रोजन का यह मेल मक्का की प्राथमिक और द्वितीयक जड़ों (Roots) को गहराई तक फैलाता है और मजबूत बनाता है। मजबूत जड़ें मिट्टी से पानी और अन्य पोषक तत्वों को आसानी से खींच पाती हैं।
- भुट्टे के टिप तक दाने भरना : इसमें मौजूद बोरान मक्का की सबसे बड़ी समस्या यानी भुट्टे के ऊपर से खाली रह जाने को रोकता है। बोरान के कारण परागकण स्वस्थ रहते हैं और भुट्टे के आखिरी कोने तक दाने भर जाते हैं।
- नाईट्रोजन की त्वरित और सुरक्षित आपूर्ति: नाईट्रेट नाईट्रोजन पौधे को बिना किसी झटके के तुरंत ऊर्जा देती है, जिससे पौधे की वानस्पतिक वृद्धि संतुलित और तेज गति से होती है।
- मिट्टी की सेहत: यह जमीन में कैल्शियम की कमी को दूर करता है और मिट्टी की भौतिक संरचना को सुधारने में मदद करता है।
मात्रा:
छिड़काव
- केलमैक्स गोल्ड : 2 मिली प्रती लीटर पानी
जमीन/ ड्रिप
- मार्क सोल्युशन: 5 किलो प्रती एकड़


