कपास की 30 से 35 दिन की अवस्था फसल के जीवन चक्र का सबसे अहम पड़ाव होती है। इस समय पौधे का वानस्पतिक ढांचा (Vegetative framework) तैयार होता है। यदि आप NPK 10:09:16 + 13% CaO (कैल्शियम) + 2.9% MgO (मैग्नीशियम) + 2.3% सल्फर और सुक्ष्मपोषकतत्व (Micronutrients) के इस संपूर्ण मिश्रण को जमीन (मिट्टी) के माध्यम से देते हैं, तो इसके फायदे बहुत व्यापक स्तर पर मिलते हैं।
- पौधे के अंदर क्या काम होता है ?
- कैल्शियम (13% CaO) – पौधे की रीढ़ की हड्डी:
- यह पौधे की कोशिका भित्ति (Cell Wall) को मजबूत करता है, जिससे पौधे की तना और शाखाएं मजबूत होती हैं और कीटों-रोगों का हमला कम होता है।
- यह नई कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है, जिससे नई पत्तियां और शाखाएं तेजी से निकलती हैं।
- मैग्नीशियम (2.9% MgO) – क्लोरोफिल का मुख्य इंजन:
- मैग्नीशियम क्लोरोफिल (हरित लवक) का केंद्रीय परमाणु है। जमीन से मिलने पर यह पौधे के हर कोने तक पहुंचता है और पत्तियों में गहरा हरापन लाता है।
- यह प्रकाश संश्लेषण (Photosynthesis) की प्रक्रिया को तेज करता है, जिससे पौधा अधिक भोजन बनाता है और उसकी ग्रोथ रुकती नहीं है।
- सल्फर (2.3%) – प्रोटीन और तेल का निर्माण:
- सल्फर पौधों में अमीनो एसिड, प्रोटीन और एन्जाईम के निर्माण को बढ़ावा देता है।
- यह नाईट्रोजन के उपयोग की क्षमता (Nitrogen Use Efficiency) को बढ़ाता है, जिससे डाली गई खाद का पूरा फायदा पौधे को मिलता है।
- संतुलित NPK (10:09:16):
- इसमें नाइट्रोजन (10%) शुरुआती बढ़वार और हरियाली देती है, फास्फोरस (9%) जड़ों के विकास और ऊर्जा ट्रांसफर में मदद करती है और पोटाश (16%) पौधे में रोग प्रतिरोधक क्षमता, तने की मोटाई और आगे चलकर फूलों को टिकने की ताकत देता है।
- सुक्ष्मपोषकतत्व (Zinc, Boron, Iron, Manganese आदि):
- ये सुक्ष्मपोषकतत्व एन्जाईम सिस्टम को एक्टिवेट करते हैं। जिंक से पत्तियों का आकार सही रहता है और बोरान आगे चलकर फूलों और टिंडों के झड़ने की समस्या को रोकता है।
- जमीन से देने के व्यावहारिक और दीर्घकालिक लाभ
- जड़ों का गहरा और घना होना (Root Architecture): जब खाद जमीन में दी जाती है, तो जड़ें उस पोषक क्षेत्र की तरफ आकर्षित होकर गहराई तक फैलती हैं। मजबूत जड़ तंत्र होने से पौधा भविष्य में आने वाले सूखे (Water stress) या तेज हवाओं को आसानी से सहन कर लेता है।
- स्ट्रेस सहनशीलता (Stress Tolerance): कैल्शियम और सल्फर के मिले-जुले प्रभाव से कपास का पौधा बदलते मौसम (जैसे अचानक तेज धूप या हल्की बारिश) के कारण होने वाले तनाव से बचता है और उसकी बढ़वार एक समान बनी रहती है।
- फूल आने की अवस्था की पुख्ता तैयारी: जब 30-35 दिन की अवस्था में जमीन से यह संतुलित खुराक मिलती है, तो पौधे के अंदर ऊर्जा का संचय (Energy storage) बेहतर होता है। जब कपास 45 से 60 दिन की होगी, तब पौधा एक साथ भरपूर और मजबूत फूल उठाने के लिए पूरी तरह तैयार रहता है।
- मात्रा:
- अल्बर्ट सोल्युशन: 3 किलो प्रती एकड़

