इस अवस्था में पौधे को मुख्य रूप से फास्फोरस (P), पोटाश (K), कैल्शियम (Ca) और सुक्ष्मपोषकतत्वों (Micronutrients) की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, ताकि फूल झड़ें नहीं और घोगरे तेजी से विकसित हों।
1. छिड़काव:
- उत्पाद: डीपी 98 (NPK 06:37:17) + केलमैक्स गोल्ड (कैल्शियम + एमिनो एसिड + सुक्ष्म पोषक तत्व)
- फायदा:
- 06:37:17 में मौजूद फास्फोरस जड़ों और फूलों को मजबूती देता है, जबकि पोटाश फूलों को झड़ने से रोकता है और फलों/घोगरों में चमक व वजन बढ़ाता है।
- केलमैक्स गोल्ड (कैल्शियम + एमिनो एसिड) पौधे की कोशिका भित्ति (Cell Wall) को मजबूत करता है, जिससे फूल टिकते हैं और एमिनो एसिड पौधे को तनाव से मुक्त कर भोजन बनाने की प्रक्रिया को तेज करता है।
2. जमीन से (Drip):
- उत्पाद: ओ’नील (00:40:39 + Fe + Mg – आयरन और मैग्नीशियम)
- फायदा:
- इसमें मौजूद 00:40:39 जड़ क्षेत्र में पोटाश की कमी को तुरंत पूरा करता है, जिससे घोगरे का आकार (Size) तेजी से बढ़ता है।
- आयरन (Fe) और मैग्नीशियम (Mg) क्लोरोफिल की मात्रा को बढ़ाते हैं, जिससे पत्तियां गहरी हरी होती हैं और प्रकाश संश्लेषण (Photosynthesis) तेज होता है, जो अंततः बड़े और स्वस्थ घोगरे तैयार करने में मदद करता है।
मात्रा
छिड़काव
- डीपी 98 (06:37:17): 2 मिली प्रती लिटर पानी
- केलमैक्स गोल्ड: 2 मिली प्रती लिटर पानी
जमीन से
- ओ’नील: 3 किलो प्रति एकड़
महत्वपूर्ण सावधानियां:
- नमी बनाए रखें: जमीन से खाद (ओ’नील) देते समय खेत में पर्याप्त नमी (Moisture) होना आवश्यक है।
- छिड़काव का समय: स्प्रे हमेशा सुबह के वक्त या ठंडे मौसम में करें। तेज धूप में छिड़काव न करें।
- पानी की मात्रा: स्प्रे करते समय यह सुनिश्चित करें कि पौधे पर घोल अच्छी तरह से समान रूप से (Uniformly) पड़े।



