2. 16 से 40 दिन अवस्था: ड्रिप से क्या दे?

बैंगन की फसल में रोपाई के 16 से 40 दिन का समय उसके वानस्पतिक विकास, शाखाओं के फुटाव और आगे चलकर बंपर पैदावार की नींव रखने का सबसे महत्वपूर्ण चरण होता है।

इस दौरान हेनीग सोल्युशन (NPK 11:44:11) के साथ 6-BA (Benzyladenine) को जमीन के रास्ते (ड्रेंचिंग या ड्रिप द्वारा) देने से बैंगन के पौधों को विशेष लाभ मिलते हैं:

  1. बैंगन में बंपर शाखाओं का फुटाव
  • 6-BA (साइटोकाइनिन हॉर्मोन): यह बैंगन के पौधों में पार्श्व याने कल्ले निकलने की जगह (Lateral Buds) को सक्रिय करता है और कोशिका विभाजन को तेज करता है।
  • फायदा: मुख्य तने के पास से अनगिनत नई शाखाएं (Branches) फूटती हैं, जिससे बैंगन का पौधा एक झाड़ीनुमा (Bushy) और घना आकार लेता है। जितनी अधिक शाखाएं होंगी, भविष्य में फूल और बैंगन के फल भी उतने ही ज्यादा आएंगे।
  1. मजबूत जड़ें और मोटाई लिए हुए तना
  • हाई-फास्फोरस (11:44:11 में 44% P): इस अवस्था में बैंगन के पौधे को मजबूत जड़ तंत्र और कड़े तने की आवश्यकता होती है।
  • फायदा: फास्फोरस जड़ों का तेजी से विस्तार करता है और पौधे का तना (Stem) मोटा और मजबूत बनता है। मजबूत तना होने से पौधे भारी वजन (फलों के आने पर) को आसानी से संभाल लेते हैं और पौधे के गिरने या उखड़ने का खतरा नहीं रहता।
  1. पत्तियों में गहरा हरापन और तेज भोजन निर्माण
  • नाईट्रोजन और पोषण का संतुलन: हेनीग सोल्युशन में मौजूद नाईट्रोजन और अन्य पोषक तत्व पौधों को तुरंत ऊर्जा देते हैं, जबकि 6-BA क्लोरोफिल की सक्रियता को बढ़ाता है।
  • फायदा: बैंगन की पत्तियां चौड़ी, चमकदार और गहरी हरी (Dark Green) हो जाती हैं, जिससे पौधे की प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया मजबूत होती है और पौधा तेजी से बढ़ता है।
  1. समय पर फूल निकलना और फूलों का ठहराव
  • फास्फोरस और पोटाश का मेल: यह कोम्बिनेशन पौधे को शाकीय वृद्धि से फूल और फल की अवस्था की ओर ले जाने में मदद करता है।
  • फायदा: बैंगन के पौधों में समय पर और स्वस्थ फूल कलियां (Flower Buds) निकलती हैं। फूल झड़ने की समस्या कम होती है और आगे चलकर यही फूल अधिक संख्या में बैंगन के फलों में बदलते हैं।

जमीन से देने के विशेष फायदे

जब आप इसे जमीन में देते हैं, तो 11:44:11 सीधे जड़ों तक पहुँचकर उन्हें तुरंत पोषण देता है और 6-BA जड़ और तने से फुल और फुटाव पर काम करके नीचे से ही नई शाखाओं के फूटने को प्रेरित करता है। इससे पौधे की जड़ें मजबूत होती हैं और मिट्टी से पोषक तत्वों को खींचने की क्षमता कई गुना बढ़ जाती है।

मात्रा: प्रती एकड़

  • हेनीग सोल्युशन: 3 किलो
  • 6 BA: 4 ग्राम

( 6 BA को छोड़कर हेनीग सोल्युशन को इस अवस्था में 2-3 बार रिपीट करे इससे फुटाव, फुल और फुल सेटिंग अच्छी देखने को मिलती है।)

henning 730x1024

Hi
Share

Leave a Comment