3. पत्तागोभी और फूलगोभी – 10 से 15 दिन की अवस्था

10 से 15 दिन की अवस्था ( ड्रेंचिंग + स्प्रे )

पत्तागोभी और फूलगोभी की रोपाई के 10 से 15 दिन की अवस्था बहुत महत्वपूर्ण होती है। इस समय पौधे अपनी जड़ों को मिट्टी में पूरी तरह जमा चुके होते हैं और नई पत्तियां निकालना शुरू करते हैं।

इस स्टेज पर जड़ों के लिए ड्रेचिंग और पत्तियों के लिए स्प्रे – फसल की ग्रोथ को बहुत तेज गति (बूस्ट) देगा। यह दोनों कोम्बिनेशन इस अवस्था में कैसे काम करेगा और इनसे क्या लाभ होंगे:

1. ड्रेंचिंग (जड़ों के पास): हेनीग सोल्युशन (11:44:11) + लिपमैन कोम्बी

इस स्टेज पर जड़ों को गहराई तक फैलाना और तने को मोटा करना सबसे पहला काम होता है।

यह कैसे काम करेगा और लाभ:

  • फास्फोरस का सुपर डोज (44%): हेनीग सोल्युशन में फास्फोरस की मात्रा बहुत अधिक होती है। रोपाई के 10-15 दिन पर यह जड़ों का एक मजबूत जाल (Root Network) तैयार करता है। इसमें IPE तकनीक होती है, जो मिट्टी में फिक्स (जाम) पड़े फास्फोरस को भी पिघलाकर पौधों को उपलब्ध करा देती है।
  • समान और संतुलित शुरुआती ग्रोथ: 11% नाईट्रोजन और 11% पोटाश मिलने से पौधे की नई पत्तियां हरी-भरी निकलती हैं और पौधा झटका खाकर बैठता नहीं है।
  • सुक्ष्मपोषकतत्वों की पूर्ति: लिपमैन कोम्बी (EDTA सुक्ष्मपोषकतत्व) जड़ों के माध्यम से अवशोषित होकर पौधे की कोशिकाओं को मजबूत बनाता है, जिससे आगे चलकर फूलगोभी में फूल फटने या पीले पड़ने (Browning) की समस्या शुरू से ही रुक जाती है।

2. स्प्रे: डीपी 98 (6:37:17) + मायक्रोमैक्स

चूंकि इस समय पत्तियां छोटी होती हैं, इसलिए उन्हें सीधे भोजन देने के लिए यह स्प्रे कमाल का असर दिखाता है।

यह कैसे काम करेगा और लाभ:

  • फास्फोरस: डीपी 98 में फास्फोरस में होता है, जो सामान्य खाद की तुलना में बहुत तेजी से पत्तों द्वारा सोख लिया जाता है। यह पौधे में ऊपर से नीचे (जड़ तक) और नीचे से ऊपर (पत्तियों तक) दोनों तरफ दौड़ता है।
  • रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity): डीपी 98 केवल पोषण नहीं देता, बल्कि यह पौधे के अंदरूनी डिफेंस सिस्टम को जगाता है। इससे इस शुरुआती स्टेज पर लगने वाली फफूंद (Fungal diseases जैसे डैम्पिंग ऑफ या डाउन मिल्ड्यू) से लड़ने की ताकत मिलती है।
  • प्रकाश संश्लेषण (Photosynthesis): मायक्रोमैक्स के सुक्ष्मपोषक तत्व पत्तियों का रंग गहरा हरा (डार्क ग्रीन) कर देते हैं, जिससे पौधे सूर्य के प्रकाश से तेजी से भोजन बनाने लगते हैं।

सामूहिक परिणाम:

  1. वानस्पतिक ढांचा मजबूत होगा: पत्तागोभी और फूलगोभी में जितने ज्यादा और बड़े पत्ते 25 दिन के भीतर बन जाएंगे, उतना ही बड़ा फूल या बंदा (Head) आगे चलकर बनेगा। यह कोम्बिनेशन वही बड़ा फ्रेम तैयार करता है।
  2. ठंड या गर्मी से सुरक्षा: डीपी 98 पौधे के आंतरिक तापमान को संतुलित रखता है, जिससे मौसम के उतार-चढ़ाव का छोटे पौधों पर बुरा असर नहीं पड़ता।

मात्रा :

 ड्रेंचिंग:

  • हेनीग सोल्युशन: 4 किलो प्रति एकड़।
  • लिपमैन कोम्बी: 500 किलो प्रति एकड़ ।

स्प्रे :

  • डीपी 98: 2 मिली प्रति लीटर पानी।
  • मायक्रोमैक्स: 1 मिली प्रति लीटर पानी।

henning 730x1024

lipman 730x1024

dp 98

micromax

Hi
Share

Leave a Comment