हर तुड़ाई के बाद की अवस्था
जब पौधे से फल अलग करते हैं, तो उसके ऊर्जा के स्रोत कम हो जाते हैं। पौधा अपनी बची-कुची ताकत घावों को भरने में लगा देता है, जिससे बाकी बचे फलों का साइज बढ़ना रुक जाता है।
“इस तनाव को कम करने और फलों का साइज फिर से बढ़ाने के लिए सबसे सटीक तरीका है— अल्बर्ट सोल्युशन और बायो 20 का मेल। जहाँ अल्बर्ट सोल्युशन के 12 पोषक तत्व पौधे की खोई हुई ऊर्जा लौटाते हैं, वहीं बायो 20 और कोपर फफूंदनाशक का स्प्रे उसे बीमारियों से बचाकर तनावमुक्त बनाता है।
- तुड़ाई के बाद पौधे की स्थिति
तुड़ाई के दौरान पौधे में छोटे-छोटे घाव बन जाते हैं जहाँ से फल अलग होता है। यही वह समय होता है जब बीमारियाँ और फफूंद (Fungus) सबसे आसानी से प्रवेश करते हैं।
- महत्व
- अल्बर्ट सोल्युशन (Albert Solution): इसमें 12 आवश्यक पोषक तत्व (Micro & Macro Nutrients) होते हैं। यह पौधे की “बैटरी” को रिचार्ज करने जैसा है ताकि वह बचे हुए फलों का साइज तेजी से बढ़ा सके।
- कोपर युक्त फफूंदनाशक: यह कटे हुए हिस्सों पर एक सुरक्षा कवच बनाता है, जिससे तुड़ाई के बाद होने वाले रोगों (जैसे डाईबैक या फंगल इन्फेक्शन) से बचाव होता है।
- बायो 20: यह एक बेहतरीन स्ट्रैस रिलीवर और ग्रोथ प्रोमोटर है। इसमें मौजूद समुद्री शैवाल (Seaweed) और पोषक तत्व पौधे को झटके से उबारते हैं।
मात्रा:
जमीन से,
- अल्बर्ट सोल्युशन: 4 किलो प्रति एकड़
स्प्रे:
बायो 20: 2 मिलि प्रती लिटर पानी
ध्यान दें: कोपर युक्त फफूंदनाशक का उपयोग करते समय यह सुनिश्चित करें कि आप इसे किसी ऐसे रसायन के साथ न मिलाएं जो कॉपर के साथ प्रतिक्रिया (Reaction) करता हो। हमेशा एक छोटे बर्तन में “जार टेस्ट” करके देख लें कि घोल फट तो नहीं रहा।

