3.लहसुन 16 से 30 दिन: पत्तिया जल्दी निकले और तना मजबुत बने इसके लिए क्या करे?

लहसुन 16 से 30 दिन: पत्तिया जल्दी निकले और तना मजबुत बने इसके लिए क्या करे?

लहसुन की फसल में 16 से 30 दिन के दौरान तने का आधार (Stem Base) बनना शुरू होता है। यह कोम्बिनेशन फसल के स्ट्रक्चर और इम्यून सिस्टम  को मजबुत बनता है।

यहाँ इसके फायदों का विस्तृत विवरण दिया गया है:

  1. छिड़काव: डीपी 98 (06:37:17) + लिपमैन कोम्बी

इस समय लहसुन को सबसे ज्यादा जरूरत फास्फोरस और पोटाश के सही संतुलन की होती है।

  • तने की मजबूती और चौड़ाई: डीपी 98 में मौजूद 37 % फास्फोरस तने के आधार को मजबूत और मोटा बनाता है। लहसुन का तना (Pseudo-stem) जितना मोटा होगा, भविष्य में कंद (Garlic Bulb) उतना ही बड़ा बनेगा।
  • पोटाश (17 %) का रोल: यह पौधों की कोशिकाओं में पानी के दबाव को बनाए रखता है, जिससे पत्तियां सख्त और सीधी रहती हैं।
  • सुक्ष्म पोषकतत्वों की पूर्ति: लिपमैन कोम्बी में मौजूद जिंक, आयरन, बोरान और मैन्गेनीज सीधे पत्तियों द्वारा सोख लिए जाते हैं। इससे प्रकाश संश्लेषण (Photosynthesis) की गति बढ़ती है, जिससे पौधा अधिक भोजन बना पाता है।
  1. जमीन से: स्प्रिंजल मिक्स

यह एक “सम्पूर्ण खाद” की तरह है जिसमें मुख्य (NPK), दुय्यम (Secondary – Ca, Mg) और सुक्ष्मपोषकतत्व (Micro-nutrients) एक साथ मिलते हैं।

  • शारीरिक क्रियाओं (Physiological Processes) को बढ़ावा: स्प्रिंजल मिक्स में मौजूद मैग्नीशियम लहसुन के लिए बहुत जरूरी हैं। मैग्नीशियम लहसुन में हरापन लाता है इससे प्रकाश संश्लेषण बढ़ाने में मदत मिलती है।
  • प्रतिकार शक्ति का विकास: जब पौधे को कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे ‘दुय्यम पोषक तत्व’ मिलते हैं, तो उसकी कोशिका भित्ति (Cell Wall) मजबूत हो जाती है। इससे थ्रिप्स (Thrips) और फंगस जैसे रोगों के प्रति पौधे की प्राकृतिक लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है।
  • सफेद जड़ों का विस्तार: मिट्टी में पोषक तत्वों का यह भंडार जड़ों को गहराई तक जाने के लिए प्रेरित करता है।
फायदा मुख्य कारक प्रभाव
तने की मजबूती डीपी 98 (High Phosphorus) तना ठोस बनेगा और गर्दन मोटी होगी।
प्रतिकार शक्ति स्प्रिंजल मिक्स (Ca+Mg) कीटों और मौसम के बदलाव को सहने की शक्ति।
हरापन और ग्रोथ सूक्ष्म पोषक तत्व पत्तियों का पीलापन दूर होगा और फोटोसिंथेसिस बढ़ेगा।

मात्रा:

छिड़काव,

  • डीपी 98: 2 मिली प्रति लिटर पानी.
  • लिपमैन कोम्बी: 1.5 ग्राम प्रति लिटर पानी

जमीन से,

  • स्प्रिंजल मिक्स: 4 किलो प्रती एकड़

विशेष सुझाव:

  • नमी का ध्यान: क्योंकि आप जमीन से खाद (स्प्रिंजल मिक्स) दे रहे हैं, खाद देने के तुरंत बाद हल्की सिंचाई जरूर करें ताकि पोषक तत्व घुलकर जड़ों तक पहुँच सकें।
  • स्प्रे का तरीका: 16-30 दिन के बीच लहसुन की पत्तियां ‘वैक्सी’ (चिकनी) हो सकती हैं, इसलिए स्प्रे के घोल में एक अच्छी क्वालिटी का स्टीकर (Silicon Spreader) जरूर मिलाएं।

dp 98

lipman

 

sprengel

Hi
Share

Leave a Comment