2. प्याज 15-25 दिनों के भीतर हेनीग सोल्युशन (11:44:11) क्यो दे?

प्याज 15-25 दिनों के भीतर हेनीग सोल्युशन (11:44:11) क्यो दे ?

प्याज की रोपाई के 15-25 दिनों के भीतर हेनीग सोल्युशन (11:44:11) का उपयोग करना बेहत जरुरी है। इस अवस्था में प्याज के पौधे को सबसे ज्यादा जरूरत अपनी जड़ों को फैलाना, गहराई तक ले जाने और तने को मजबूत करने की होती है।

  1. हेनीग सोल्युशन (11:44:11): 

यह एक उच्च फास्फोरस युक्त घुलनशील खाद है जिसमें नाईट्रोजन और पोटाश की भी संतुलित मात्रा होती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि यह “फास्फोरस कि कार्क्षमता बढाता“ है।

  • फास्फोरस (44%): यह जड़ों के विकास का मुख्य स्रोत है।
  • सफेद जड़ों का विकास: यह बारीक सफेद जड़ों (Feeders Roots) की संख्या बढ़ाता है, जिससे पौधा जमीन से पोषक तत्व ज्यादा सोख पाता है।
  • तने की मजबूती: नाईट्रोजन और पोटाश के साथ मिलकर यह प्याज के तने को मोटा बनाता है, जो बाद में बड़े कंद (Bulb) का आधार बनता है।
  1. ‘बिना फिक्सेशन‘ से फास्फोरस उपलब्धता

अक्सर जब हम जमीन में दानेदार DAP या SSP डालते हैं, तो उसका काफी हिस्सा मिट्टी में जम (Fix) जाता है और पौधे को नहीं मिल पाता। हेनीग सोल्युशन (11:44:11) का विशेष फार्मूला दो तरह से काम करता है:

  1. स्वयं की उपलब्धता: यह पानी में पूरी तरह घुलनशील है, इसलिए डालते ही पौधों को मिल जाता है।
  2. पुराने फास्फोरस को सक्रिय करना: यह मिट्टी के pH को जड़ों के पास हल्का सा संतुलित करता है, जिससे पहले से पड़ा हुआ ‘फिक्स फास्फोरस’ भी पिघलकर पौधे को मिलने लगता है।
  1. प्रयोग की विधि और मात्रा (Application)

15-25 दिन की अवस्था में इसे बेसल डोज (दानेदार खाद) के साथ या उसके तुरंत बाद देना सबसे उत्तम है।

  • मात्रा:  3 किलो प्रति एकड़
  1. इससे होने वाले बड़े फायदे
  • ट्रान्सप्लांटिंग शॉक से रिकवरी: रोपाई के बाद जो पौधे धीमे पड़ जाते हैं, उन्हें यह “बूस्टर” की तरह ऊर्जा देता है।
  • समान विकास: पूरे खेत के पौधे एक समान ऊंचाई और मोटाई के नजर आएंगे।
  • फंगस से बचाव: जब जड़ें और तना मजबूत होता है, तो ‘जड़ सड़न’ (Root Rot) जैसी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

henning

Hi
Share

Leave a Comment