मिर्च हर तुड़ाई के बाद क्या पोषकतत्व देना सही रहेगा – अल्बर्ट सोल्युशन और हेनीग सोल्युशन
मिर्च की खेती में हर तुड़ाई के बाद पौधों को 11:44:11 (हेनीग सोल्युशन ) और अल्बर्ट सोल्युशन (12 पोषकतत्व) देना बहुत ही फायदेमंद है। मिर्च का पौधा एक बार फल देने के बाद काफी थक जाता है और उसकी ऊर्जा खत्म हो जाती है।
इन दोनों का कोम्बिनेशन देना क्यों अनिवार्य है:
- 11:44:11 (हेनीग सोल्युशन – High Phosphorus):
मिर्च की तुड़ाई के तुरंत बाद पौधे को फिर से “रिचार्ज” करने के लिए फास्फोरस की भारी मात्रा चाहिए होती है:
- जड़ों का पुनर्जन्म: फल तोड़ने के दौरान जड़ों पर तनाव पड़ता है। फास्फोरस नई सफेद जड़ें (White Roots) बनाने में मदद करता है ताकि पौधा जमीन से फिर से खाना उठा सके।
- नई फ्लावरिंग: फास्फोरस का सबसे बड़ा काम नई कलियां और फूल बनाना है। अगर आप तुड़ाई के बाद इसे नहीं देंगे, तो अगली बार फूल कम आएंगे और पैदावार गिर जाएगी।
- तना मजबूत करना: यह पौधे के ‘कंकाल’ यानी तने को मजबूती देता है ताकि वह आने वाले नए फलों का वजन सह सके।
- अल्बर्ट सोल्युशन (12 पोषक तत्व) क्यों जरूरी है?
अल्बर्ट सोल्युशन एक “Complete Balanced Diet” की तरह काम करता है। इसमें NPK के अलावा 9 अन्य सुक्ष्मपोषकतत्व (Micronutrients) होते हैं:
- कमी की भरपाई: जब आप मिर्च तोड़ते हैं, तो आप असल में पौधे से काफी मात्रा में जिंक, बोरान, मैग्नीशियम और कैल्शियम भी निकाल लेते हैं। अल्बर्ट सोल्युशन इन सबकी तुरंत भरपाई करता है।
- प्रकाश संश्लेषण (Photosynthesis): इसमें मौजूद आयरन और मैग्नीशियम पत्तियों को फिर से गहरा हरा बनाते हैं, जिससे पौधा तेजी से धूप से खाना बनाने लगता है।
- बीमारियों से सुरक्षा: सुक्ष्मपोषकतत्व पौधे की प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) बढ़ाते हैं। इससे वायरस और ‘मरोड़िया रोग’ (Leaf Curl Virus) लगने का खतरा कम हो जाता है।
- फलों की चमक और साइज: इसमें मौजूद बोरान और पोटाश यह सुनिश्चित करते हैं कि अगली तुड़ाई में मिर्च टेढ़ी-मेढ़ी न हो और उनमें अच्छी चमक रहे।
इन दोनों को साथ देने के बड़े फायदे:
| पोषक तत्व | मुख्य कार्य | परिणाम |
| हेनीग सोल्युशन (11:44:11) | नई जड़ें और फूल बनाना | तुड़ाई के बाद तुरंत नए फूल आना शुरू होंगे |
| अल्बर्ट सोल्युशन | पौधे की थकान मिटाना और इम्यूनिटी बढ़ाना | पौधा पीला नहीं पड़ेगा और लंबे समय तक फल देगा |
मात्रा:
हेनीग सोल्युशन: 2.0 किलो प्रती एकड़
अल्बर्ट सोल्युशन: 2.0 किलो प्रती एकड़
(दोनों को साथ दे इसके साथ अन्य किसी उत्पाद का प्रयोग करते समय जार टेस्ट जरुर करे)
टिप:
- तुड़ाई के बाद जब आप यह घोल देते हैं, तो ध्यान रखें कि खेत में हल्की नमी (Moisture) होनी चाहिए। इससे खाद का असर बहुत तेजी से होता है और पौधा 3-4 दिन में ही फिर से हरा भरा और नई फ्लोवरिंग दिखने लगता है।
- इस कोम्बिनेशन को दो बार जरुर दोहराए
- पहली हलकी तुड़ाई के बाद 20-25 दिन का गैप जरुर रखे ( बाजार के हिसाब से कम जादा कर सकते है )


