मिर्च की फसल जब 48-50 दिन की हो जाती है, तो यह उसकी सबसे महत्वपूर्ण अवस्थाओं में से एक है। इस समय पौधा वानस्पतिक विकास (Vegetative Growth) से निकलकर फूल आने (Flowering) और कलियां बनने और पहला सैटिंग साइज़ लेता है।
इस दौरान केलमैक्स गोल्ड (कैल्शियम + अमीनो एसिड) और मायक्रोमैक्स (सुक्ष्मपोषकतत्व) का इस्तेमाल आपकी पैदावार को कई गुना बढ़ा सकता है।
- केलमैक्स गोल्ड (कैल्शियम + अमीनो एसिड):
इस अवस्था में कैल्शियम और अमीनो एसिड का “पौधे के लिए टॉनिक” जैसा काम करता है।
- फूलों को गिरने से रोकना: कैल्शियम कोशिकाओं को मजबूती देता है, जिससे फूलों के जोइंट मजबूत होता है और फूल झड़ने (Flower Drop) की समस्या कम होती है।
- तनाव से बचाव: अमीनो एसिड पौधे को गर्मी, अधिक बारिश या सूखे जैसे तनाव से लड़ने की शक्ति देता है।
- नई वृद्धि: यह नई कलियों के विकास में मदद करता है।
- फल की गुणवत्ता: यह भविष्य में मिर्च को नीचे से सड़ने (Blossom End Rot) से बचाता है और मिर्च की चमक बढ़ाता है।
- मायक्रोमैक्स (सुक्ष्म पोषकतत्व):
इसमें जिंक, बोरान, आयरन और मैन्गेनीज जैसे तत्व होते हैं जो इस समय बेहद जरूरी हैं।
- बोरान: बोरान परागण (Pollination) में मदद करता है। अगर बोरान की कमी होगी, तो फूल तो आएंगे लेकिन वे मिर्च में नहीं बदलेंगे।
- हरापन और ऊर्जा: इसमें मौजूद आयरन और मैग्नीशियम क्लोरोफिल बढ़ाते हैं, जिससे पौधा गहरे हरे रंग का रहता है और अच्छी तरह भोजन (Photosynthesis) बनाता है।
- पौधे का ढांचा: जिंक और अन्य तत्व पौधे की हाइट और शाखाओं के फैलाव में मदद करते हैं।
- मार्क सोल्युशन (बोरोनेटेड कैल्शियम नायट्रेट) :
मजबूत पकड़: यह फूलों के जोइंट मजबूत बनाता है, जिससे भारी हवा या पानी मिलने पर भी फूल गिरते नहीं हैं।
फलों की सेटिंग: बोरान की मौजूदगी के कारण परागण (Pollination) बहुत अच्छा होता है, जिससे ज्यादा से ज्यादा फूल मिर्च में बदलते हैं।
मिर्च का साइज: यह मिर्च की लम्बाई और मोटाई बढ़ाने में सीधा योगदान देता है।
मात्रा:
- स्प्रे:
- केलमैक्स गोल्ड: 2 मिली प्रती लीटर पानी
- मायक्रोमैक्स: 1 मिली प्रती लीटर पानी
- ड्रिप
- मार्क सोल्युशन: 5 किलो प्रती एकड़
टिप: स्प्रे करते समय ध्यान रखें कि पत्तियां पूरी तरह भीग जाएं। यदि आप इनके साथ कोई हल्का फफूंदनाशक (Fungicide) / कीटनाशक मिलाना चाहते हैं, तो पहले एक छोटे बर्तन में मिलाकर देख लें कि घोल फट तो नहीं रहा।



